फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi Adityanath says whole area should be sanitized

हॉटस्पॉट क्षेत्रों को सैनिटाइज कर मजिस्ट्रेट की तैनाती करें, सीएम ने दिए घर-घर स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश

Fri, 10 Apr 2020 10:19 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 10 Apr 2020 10:19 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath says whole area should be sanitized
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 जिलों में सील किए गए हॉट स्पॉट्स को सेक्टरों को बांटकर उनमें मजिस्ट्रेट तैनात करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि सील किए गए सभी कोरोना प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल, सैनिटाइजेशन व डोर स्टेप डिलीवरी टीमों का आवागमन ही मान्य होगा। 
विज्ञापन


उन्होंने सील किए गए क्षेत्रों में सर्विलांस गतिविधियों को बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को अपने आवास पर लॉकडाउन की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों में सघन रूप से स्वच्छता अभियान चलाया जाए। 
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में सभी तरह के प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहेंगे। उन्होंने कोविड-19 के बचाव व उपचार में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों, पीपीई किट, वेंटिलेटर, ट्रिपल लेयर मास्क, और एन-95 मास्क के निर्माण की स्थिति की भी समीक्षा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने निर्देश दिए कि प्रदेश में इनका उत्पादन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना तथा राज्य सरकार द्वारा गरीबों के भरण-पोषण के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए पात्र लाभार्थियों को शीघ्र लाभान्वित करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने नगर निकायों, पंचायत संस्थाओं, जल निगम, फायर ब्रिगेड तथा अन्य संस्थाओं के वाहनों से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सघन रूप से स्वच्छता व सैनिटाइजेशन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में मुख्य सचिव आरके तिवारी समेत टीम-11 के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। 

सरकारी अस्पतालों के वेंटिलेटर का ऑडिट कराएं
सीएम ने निर्देश दिए कि सभी राजकीय अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध वेंटिलेटर्स का ऑडिट करा लिया जाए। उन्हें क्रियाशील स्थिति में रखा जाए। पीपीई किट, इंफ्रारेड थर्मामीटर, आइसोलेशन बेड, क्वारंटीन बेड, सैनिटाइजर, एन-95 मास्क, ट्रिपल लेयर मास्क की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

मास्क या फेस कवर लगाने का व्यापक प्रचार करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में क्वारंटीन किए गए सभी लोगों से सीएम हेल्पलाइन ‘1076’ के माध्यम से संपर्क कर उनकी कुशलता की जानकारी ली जाए। घर से बाहर निकलने पर हर व्यक्ति द्वारा फेस कवर, मास्क का प्रयोग करने या चेहरे को कपड़े, रुमाल, गमछा, दुपट्टे से अनिवार्य रूप से ढके जाने के आदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि आरोग्य सेतु मोबाइल एप डाउनलोड कर खुद को सुरक्षित रखने का भी व्यापक प्रचार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed