फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi Adityanath says to encourage pool testing start emergency services in hospitals

पूल टेस्टिंग को बढ़ावा दें, अस्पतालों में में शुरू कराएं इमरजेंसी सेवाएं: सीएम योगी

Mon, 20 Apr 2020 11:53 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 20 Apr 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath says to encourage pool testing start emergency services in hospitals
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को ट्रैक करते हुए उनकी टेस्टिंग की जाए। कोरोना संदिग्ध लोगों की अनिवार्य रूप से जांच कराई जाए। पूल टेस्टिंग को प्रोत्साहित किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिए कि चिकित्सा कर्मियों को कोविड नियंत्रण प्रशिक्षण एवं अस्पतालों में संक्रमण से सुरक्षा के सभी उपाय करते हुए इमरजेंसी सेवाओं का संचालन शुरू किया जाए।मुख्यमंत्री सोमवार को अपने आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने 10 या उससे अधिक कोरोना पॉजिटिव केस वाले वाले जिलों में लॉकडाउन को पूरी तरह जारी रखने के निर्देश दिए हैं। योगी ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए लॉकडाउन के नियमों तथा सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन आवश्यक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन राजकीय मेडिकल कॉलेजों में कोविड-19 के सैंपल की टेस्टिंग सुविधा नहीं है, वहां टेस्टिंग लैब बनाई जाए। जिन मंडल मुख्यालयों पर राजकीय मेडिकल कॉलेज नहीं है, उनके जिला चिकित्सालय में टेस्टिंग लैब स्थापित की जाए। मास्टर ट्रेनर्स के माध्यम से आम जनता को भी उपचार की प्राथमिक विधि की ट्रेनिंग देने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाए। 
 

नोडल अधिकारी फोन पर उपलब्ध रहें

सीएम ने कहा कि कतिपय उद्योगों को संचालित किए जाने की सशर्त अनुमति दी गई है। यह सुनिश्चित किया जाए कि इनमें अव्यवस्था पैदा न होने पाए। सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का पालन हर हाल में कराया जाए। कार्ययोजना बनाकर एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं का निर्माण कार्य शुरू कराया जाए।

उन्होंने प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास को निर्देशित किया कि बुंदेलखंड क्षेत्र में पेयजल की समस्या न हो। सभी नोडल अधिकारी फोन पर उपलब्ध रहकर लोगों की समस्याओं को सुनें और उनका समाधान कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed