फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi Adityanath says Ensure customers and shopkeepers wear masks

बाजारों में भीड़ को लेकर सीएम योगी सख्त, कहा-'ग्राहकों व दुकानदारों का मास्क पहनना सुनिश्चित कराएं'

Tue, 03 Nov 2020 08:40 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 03 Nov 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath says Ensure customers and shopkeepers wear masks
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि आने वाले दिनों में प्रदेश में कई पर्व-त्योहार हैं। इसके लिए बड़ी संख्या में लोग बाजार में खरीदारी कर रहे हैं। ऐसे में बाजारों में दुकानदार व ग्राहक दोनों का मास्क पहनना सुनिश्चित कराएं, जिससे भीड़ में कोई भी व्यक्ति कोरोना कैरियर न बनने पाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए कोविड-19 के प्रोटोकॉल तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन कराना आवश्यक है। 
विज्ञापन


उन्होंने दुकानों में सैनिटाइजर की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। योगी ने कहा कि संचारी रोगों के नियंत्रण के साथ महिला सुरक्षा व सम्मान तथा सड़क सुरक्षा के बारे में भी लोगों को पब्लिक एड्रेस सिस्टम से जागरूक किया जाए। उन्होंने कोविड-19 के नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों पर संतोष जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, मुख्य सचिव आरके तिवारी, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टंडन, पुलिस महानिदेशक हितेश सी. अवस्थी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

संचारी रोगों के नियंत्रण की मुहिम जारी रखें

मुख्यमंत्री ने कहा कि संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए साफ-सफाई का अभियान पूरी सक्रियता से संचालित किया जाए। सैनिटाइजेशन, एंटीलार्वा रसायनों का छिड़काव व फॉगिंग नियमित तौर पर हो। नालियों की सफाई के दौरान निकले मलबे का समुचित निस्तारण कराएं। उन्होंने गो-आश्रय स्थलों पर भी साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था के निर्देश दिए। 

72 घंटे में हो किसानों की उपज का भुगतान
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि क्रय केंद्रों पर पूरी पारदर्शिता के साथ धान खरीद की जाए। किसान को अपनी उपज बेचने में कोई असुविधा न हो। किसानों की उपज का भुगतान 72 घंटे में कर दिया जाए। अधिकारी धान खरीद प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग तथा धान क्रय केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण करें। उन्होंने आलू, प्याज के दामों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed