{"_id":"5ea656988ebc3e90a407830b","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-says-effective-control-over-corona-by-pool-testing","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूल टेस्टिंग से ही कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण, सीएम योगी बोले-इलाज में प्लाज्मा थेरेपी बढ़ाने पर विचार करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूल टेस्टिंग से ही कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण, सीएम योगी बोले-इलाज में प्लाज्मा थेरेपी बढ़ाने पर विचार करें
Mon, 27 Apr 2020 09:20 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 27 Apr 2020 09:20 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी को बढ़ाने पर विचार करना चाहिए। इसके अच्छे परिणाम मिले हैं। वहीं कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए पूल टेस्टिंग को बढ़ावा दिया जाए। पूल टेस्ट के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों की जांच करके कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकता है।
उन्होंने कम्युनिटी किचन की तरह शेल्टर होम की जियो टैगिंग कराने के निर्देश दिए। कहा कि कोरोना के उपचार में लगी डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिक्स तथा अन्य स्टाफ को हर हाल में मेडिकल इंफेक्शन से बचाया जाए।
मुख्यमंत्री ने रविवार को अपने आवास पर कोविड-19 से निपटने के लिए गठित टीम-11 के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कोरोना से जंग में मेडिकल टीम को सुरक्षित रखना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए कोविड अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में पीपीई किट और एन-95 मास्क की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
अस्पतालों की साफ-सफाई करते हुए लगातार सैनिटाइजेशन कराया जाए। सीएम योगी ने दूसरे राज्यों में रह रहे प्रदेश के लोगों की क्वारंटीन अवधि पूरी होने के बाद चरणबद्ध तरीके से प्रदेश वापसी के निर्देश दिए।

उन्होंने मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य व पुलिस महानिदेशक को सभी 19 संवेदनशील जिलों के नोडल अधिकारियों से फीडबैक लेने और कोरोना के बढ़ते मामलों पर प्रभावी नियंत्रण करने निर्देश दिए। साथ ही लॉकडाउन के दौरान जिन इकाइयों को चलाने की अनुमति दी गई है, उनमें सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन कराने को कहा।
डिलीवरीमैन से न फैलने पाए संक्रमण
सीएम ने कहा कि होम डिलीवरी में लगे लोगों की लगातार निगरानी व जांच की जाए ताकि उनसे कोरोना संक्रमण फैलने न पाए। उन्होंने वॉलिंटियर्स की टीम बनाकर कोरोना के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए। कहा कि शेल्टर होम्स में नियमित साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन कराया जाए।
सीएम योगी ने कहा, प्रदेश भर में कहीं भी भीड़ एकत्रित न हो। उन्होंने सोशल मीडिया की निरंतर निगरानी के भी निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि क्वारंटीन में रखे गए लोगों के नाम, पते, मोबाइल नंबर संकलित करते हुए इन्हें आरोग्य सेतु एप से जोड़ा जाए।
लेन-देन के लिए रुपे कार्ड तथा अन्य डिजिटल माध्यमों को बढ़ावा दिया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाओं को मुहैया कराने के लिए ग्राहक सेवा केंद्र (सीएससी) की तर्ज पर व्यवस्था बनाई जाए ताकि बैंकों में होने वाली भीड़ को कम किया जा सके।