{"_id":"5ed537400dda84314b04b07a","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-says-create-an-action-plan-to-revive-sick-industrial-units","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीमार औद्योगिक इकाइयों को फिर से चलाने की कार्ययोजना बनाएं, सीएम योगी ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार औद्योगिक इकाइयों को फिर से चलाने की कार्ययोजना बनाएं, सीएम योगी ने दिए निर्देश
Mon, 01 Jun 2020 10:43 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 01 Jun 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत सरकार के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन कराते हुए अनलॉक व्यवस्था के प्रभावी संचालन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सावधानी और सतर्कता बरतते हुए आर्थिक, व्यावसायिक एवं औद्योगिक गतिविधियों का संचालन कराया जाए। जून में लक्ष्य के अनुरूप राजस्व प्राप्ति के लिए गंभीरता से प्रयास किए जाएं।
मुख्यमंत्री सोमवार को अपने आवास पर उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए बीमार इकाइयों के संचालन की योजना बनाएं।
ऐसी औद्योगिक इकाइयों की मैपिंग की जाए। उन्होंने आम के निर्यात के संबंध में कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि बाजारों में भीड़ एकत्र होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और पेट्रोलिंग की प्रभावी व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन कराया जाए। उन्होंने क्वारंटीन सेंटर व कम्युनिटी किचन व्यवस्था के सुचारु संचालन के निर्देश दिए। कहा कि यूपी आने वाले कामगारों को स्क्रीनिंग में स्वस्थ पाए जाने पर राशन किट अनिवार्य रूप से दी जाएं।
अस्वस्थ लोगों के उपचार के प्रबंध किए जाएं। अस्पतालों में अच्छी साफ-सफाई के साथ समय से मरीजों को दवा उपलब्ध कराई जाए। कोविड अस्पतालों की व्यवस्था अच्छी बनाते हुए मृत्यु दर पर रोक लगाने पर ध्यान दिया जाए।

जिलों में टेस्टिंग लैब की स्थापना में तेजी लाएं
सीएम ने कहा कि जिला स्तर पर नई टेस्टिंग लैब की स्थापना में तेजी लाएं। तात्कालिक जरूरतों के मद्देनजर इन लैब को शुरू करने पर फोकस किया जाए। सभी अस्पतालों की इमरजेंसी सेवाओं में मरीजों के उपचार तथा जरूरी ऑपरेशन की दैनिक समीक्षा की जाए।
निगरानी समिति में स्वच्छाग्रहियों को शामिल करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 का संक्रमण रोकने के लिए ग्रामीण व शहरी इलाकों में निगरानी समितियों को सक्रिय रखा जाए। इनमें स्वच्छाग्रहियों को भी शामिल किया जाए। प्रभावी सर्विलांस से इन्ट्रा-स्टेट बस सेवा सहित विभिन्न गतिविधियों को शुरू करने में आसानी होगी।
रेलवे स्टेशनों पर थर्मल स्कैनिंग करें
सीएम ने कहा कि सोमवार से रेल सेवा शुरू हो गई है। रेलवे स्टेशनों पर थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें। स्टेशन पर प्रशासन, पुलिस तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अनिवार्य रूप से तैनात रहें। स्टेशन पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग की जाए। हर यात्री को कोरोना से बचाव के संबंध में हैंडबिल उपलब्ध कराए जाएं।