फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi Adityanath says amendment in policies should be done as per need of industries

उद्योगों की जरूरत के अनुसार किए जाएं नीतियों में संशोधन, सीएम योगी ने दिए निर्देश

Sat, 30 May 2020 11:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 30 May 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath says amendment in policies should be done as per need of industries
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्योगों की जरूरत के अनुसार नीतियों में संशोधन करने के निर्देश दिए हैं। खाद्य प्रसंस्करण की प्रस्तावित इकाइयों को शीघ्र क्लीयरेंस दी जाए ताकि इकाइयां जल्द गठित हो सकें। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के समक्ष शुक्रवार को फार्मा, खाद्य प्रसंस्करण, दुग्ध उत्पादन, पर्यटन और वस्त्र नीति में संशोधन के संबंध में प्रस्तुतिकरण किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिमी व मध्य यूपी में मक्का बड़े पैमाने पर होता है। इन क्षेत्रों में इससे संबंधित खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को स्थापित किया जाए। कुशीनगर में केले के चिप्स बनाने की इकाइयां स्थापित हों। 
विज्ञापन


उन्होंने दूध के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए बड़ी संख्या में दुग्ध समितियां स्थापित करने और दुग्ध नीति में संशोधन करने की बात कही। उन्होंने कोविड-19 के कारण पैदा परिस्थितियों को देखते हुए प्रदेश में डायनमिक और कॉपटेटिव पॉलिसी फ्रेमवर्क तैयार करने के निर्देश दिए ताकि औद्योगिक गतिविधियों को पुनर्जीवित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, दुग्ध विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नीलकंठ तिवारी, मुख्य सचिव आरके तिवारी व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed