फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi Adityanath said that there is immense potential for development in UP

आईसीसी की बैठक: यूपी में विकास की असीम संभावनाएं, सीएम योगी बोले-अब बेरोजगारी की दर घटकर चार प्रतिशत पर आई

Sat, 27 Nov 2021 12:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 27 Nov 2021 12:15 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच वर्षों के दौरान राज्य सरकार ने अपने नागरिकों के हितों को ध्यान में रखकर प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य किया है। कानून-व्यवस्था देश के लिए नजीर बनी है। 

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath said that there is immense potential for development in UP
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) की वार्षिक आम बैठक में कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास की असीम संभावनाएं हैं। प्रदेश में लगभग 25 करोड़ आबादी है। लेकिन, आजादी के बाद जिस तेजी से विकास होना चाहिए था, उसका अभाव रहा। 
विज्ञापन


वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद बदलते हुए नए भारत व नए उत्तर प्रदेश को देश व प्रदेशवासियों ने महसूस किया है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच वर्षों के दौरान राज्य सरकार ने अपने नागरिकों के हितों को ध्यान में रखकर प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य किया है। कानून-व्यवस्था देश के लिए नजीर बनी है। नियुक्तियां पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ की जा रही हैं। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में उत्तर प्रदेश वर्ष 2015-16 में 14वें स्थान पर था। अब दूसरे स्थान पर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य में 5 वर्ष पूर्व बेरोजगारी की दर 18 प्रतिशत थी। अब बेरोजगारी की दर घटकर 4 प्रतिशत पर आ गई है। एक जनपद एक उत्पाद योजना के माध्यम से इन शिल्पियों को प्रोत्साहन दिया। वर्ष 2019-20 में एमएसएमई सेक्टर ने प्रदेश में 01 लाख 31 हजार करोड़ रुपये का निर्यात किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed