फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi Adityanath said that all testing labs should be tested with full capacity

यूपी में 20 हजार पार हुई संक्रमितों की संख्या, सीएम बोले-सभी टेस्टिंग लैब में पूरी क्षमता से की जाए जांच

Fri, 26 Jun 2020 11:18 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 26 Jun 2020 11:18 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath said that all testing labs should be tested with full capacity
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
प्रदेश में बृहस्पतिवार 654 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने से साथ ही अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या 20,314 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने बीते 24 घंटें में 15 संक्रमितों की मौत की पुष्टि की। नए मरीजों को मिलाकर प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 6463 हो गई है। 
विज्ञापन


जबकि 13119 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इनमें से 533 को बृहस्पतिवार को डिस्चार्ज किया गया। राजधानी में बृहस्पतिवार को 40 नए मरीज मिलने के साथ दो की मौत भी हुई। अवध के अन्य जिलों अयोध्या में 13, बलरामपुर तीन, बाराबंकी, रायबरेली, सुल्तानपुर दो-दो, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती और सीतापुर में एक-एक नए केस मिले।
विज्ञापन


वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना की टेस्टिंग क्षमता में वृद्धि के लिए लगातार प्रयास जारी रखने निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक सैंपलों की जांच के लिए यह आवश्यक है कि सभी टेस्टिंग लैब अपनी पूरी क्षमता से कार्य करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने टेस्टिंग लैब के सभी मेडिकल उपकरणों को क्रियाशील रखने तथा प्रयोगशालाओं में पर्याप्त मानव संसाधन की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सीएम ने कहा कि एक लाख से अधिक मेडिकल स्क्रीनिंग टीम कोरोना संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने की महत्वपूर्ण कड़ी है। 
 

इस व्यवस्था को सक्रिय व सुदृढ़ बनाते हुए अधिक से अधिक मेडिकल स्क्रीनिंग की जाएं। उन्होंने मेडिकल स्क्रीनिंग टीम व एंबुलेंस सेवा के बीच बेहतर समन्वय पर बल देते हुए कहा कि इससे आवश्यकता के अनुसार लोगों को उपचार सुलभ कराने में सुविधा होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed