फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi Adityanath review meeting with officers of team 11.

मुख्यमंत्री योगी का अफसरों को निर्देश, प्रदेश के हर हिस्से में जरूरतमंद तक भोजन व पानी पहुंचाएं

Mon, 30 Mar 2020 02:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 30 Mar 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath review meeting with officers of team 11.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लॉकडाउन के बाद लोगों के मदद के लिए बनाई गई टीम 11 के अफसरों के साथ बैठक की और उन्हें प्रदेश के हर कोने में जरूरतमंदों की मदद करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के हर हिस्से में हर ज़रूरतमंद तक भोजन और शुद्ध जल हर हाल में पहुँचे।

- मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़े शहरों की पुलिस लाइन में कम से कम 2 हज़ार पैकेट और छोटे शहर की पुलिस लाइन कम से कम एक हज़ार पैकेट भोजन तैयार करवाकर जिला प्रशासन के सहयोग से बँटवाने का प्रयास करें।
विज्ञापन


- उन्होंने यह भी कहा कि इमरजेंसी सेवाओं में जो भी डॉक्टर पैरामेडिकल स्टाफ़ पुलिसकर्मी लगे हैं उनके स्वास्थ्य की हिफ़ाज़त का पूरा ध्यान रखा जाए। उनकी सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा जाए साथ ही उनकी आवश्यक ज़रूरतों की भी चिंता करते रहा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


- उन्होंने कहा कि हर कर्मचारी, संविदा कर्मी, चिकित्साकर्मियों, एम्बुलेंसकर्मियों, सफ़ाई कर्मियों, पुलिसकर्मियों आदि का वेतन बिलकुल समय से उनके खातों में पहुँच जाए, साथ ही किसी भी तरह के सरकारी निर्माण कार्यों में योगदान देने वाले श्रमिकों को भी हर हाल में सारा भुगतान सुनिश्चित करा लिया जाए।

आवश्यकताओं की तत्काल पूर्ति सुनिश्चित की जाए

- मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कंट्रोल रूम दूसरे राज्यों के लिए बनाए गए नोडल अधिकारियों और वहाँ मौजूद उत्तर प्रदेश के नागरिकों के लगातार संपर्क में रहें और किसी भी राज्य में जो उत्तर प्रदेश के निवासी मौजूद हैं उनके भोजन, शुद्ध जल या किसी भी तरह की आवश्यकताओं की तत्काल पूर्ति सुनिश्चित कराएँ।

- इस बैठक को संपन्न करने के बाद नोएडा निकलने से पूर्व मुख्यमंत्री ने इस बात के भी आदेश मुख्य सचिव को दिए कि वे मंगलवार को भी टीम इलेवन की बैठक कर समीक्षा करें और यह सुनिश्चित करें कि प्रदेश की जनता को किसी भी तरह की असुविधा न हो साथ ही लॉक डाउन का पूरी तरह पालन हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed