फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi Adityanath press conference on unlock one.

मुख्यमंत्री योगी बोले, 'जान भी और जहान भी' दोनों के साथ लेकर चलेंगे

Sun, 31 May 2020 05:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 31 May 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath press conference on unlock one.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि अनलॉक-1 को लेकर कुछ देर में दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। 68 दिनों के लॉकडाउन में लोगों ने बहादुरी के साथ कोरोना महामारी का सामना किया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने कहा, 'चार चरणों के लॉकडाउन के बाद सोमवार से अनलॉक की कार्रवाई शुरू होगी। निरुद्ध क्षेत्रों को नियंत्रित करते हुए शेष क्षेत्रों में अधिकतम कार्यों को छूट देने की तैयारी हो रही है। हमारी आर्थिक गतिविधियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं और पिछले माह की तुलना में इस माह भी हमें अच्छा राजस्व मिल रहा है। हम जनता पर कोई अलग से कर लगाने के बजाय उसे अधिक से अधिक राहत देने की कोशिश कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अधिकतर विकास योजनाएं शुरू हो चुकी हैं। हमारा प्रयास है कि 'जान भी और जहान भी' दोनों के साथ लेकर चलेंगे। हम कोरोना की कड़ी तोड़कर आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर ध्यान दे रहे हैं

धार्मिक स्थलों को खोलने से अधिक लोगों के बाहर निकलने पर कोरोना विस्फोट होने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, 'अधिक लोगों के एकत्र होने को हर हाल में रोकना है। कोई बड़े आयोजन नहीं होंगे। मेरा विश्वास है कि अब हर व्यक्ति इसके लिए तैयार हो चुका है कि इस वायरस के साथ जीना है।'

मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश में अन्य राज्यों से 30 लाख प्रवासी श्रमिक और कामगार आए। सभी मानते थे कि इनके कारण अव्यवस्था फैलेगी, लेकिन हमने माना कि वे हमारी ताकत हैं।

प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला बोला और कहा कि कांग्रेस ने ऐसे वक्त में भी राजनीति की। राजस्थान के कोटा से बच्चों को भिजवाने के लिए हमसे तेल व किराया लिया और श्रमिकों के लिए फर्जी बसों की सूची भेज दी। यह एक अक्षम्य अपराध है।

छह साल के कार्यकाल में राजनीति की धुरी बदलने का काम किया

मोदी सरकार के केंद्र में छह साल के कार्यकाल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इन छह वर्षों में सरकार ने राजनीतिक धुरी बदलने का काम किया है। ये मोदी सरकार की कोशिशों का ही परिणाम है कि अब गांव, गरीब, किसान व महिलाएं राजनीति के विमर्श में आ गए हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह छह वर्ष भारत के इतिहास का महत्वपूर्ण काल है। मोदी सरकार के कार्यकाल के पहले पांच साल में प्रधानमंत्री ने वैश्विक स्तर पर भारत की धमक को मजबूत किया और नये भारत की नींव रखने का काम किया। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनके मंत्रिमंडल के सभी साथियों को बधाई देता हूं।

उन्होंने कहा कि ये मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में जन धन योजना के तहत खुलवाए गए खातों का ही लाभ है कि कोरोना महामारी के वक्त प्रदेश सरकार अब तक तीन किश्तों में 500-500 रुपये देकर गरीबों की मदद कर चुकी है। प्रदेश में उज्ज्वला योजना के तहत एक करोड़ 24 लाख लोगों को बिजली का कनेक्शन मिला। प्रदेश के छह करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ मिल रहा है।

अब तक 30 लाख से ज्यादा प्रवासी श्रमिक व कामगार वापस लौटे

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कोरोना काल में अब तक 30 लाख प्रवासी श्रमिक व कामगार प्रदेश वापस लौटे हैं। कहा जा रहा था कि इतनी बड़ी संख्या में जब प्रवासी वापस आएंगे तो अव्यवस्था फैल जाएगी पर हम इन्हें अपनी ताकत मानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed