फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi Adityanath press conference on panchayat election 2021

मुख्यमंत्री योगी खुश: बोले- भाजपा ने 635 क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष के पदों पर जीत दर्ज की, सरकार के कार्यों पर मुहर

Sat, 10 Jul 2021 08:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 10 Jul 2021 08:07 PM IST
सार

पंचायत चुनाव संपन्न होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ भाजपा मुख्यालय पर मीडिया को संबोधित किया।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath press conference on panchayat election 2021
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 635 से ज्यादा क्षेत्र पंचायतों में भाजपा उम्मीदवारों की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में लोकतंत्र को जाति, मत और मजहब के नाम पर पेशेवर अपराधियों और माफियाओं के हाथों गिरवी रखा जाता था। इस बार लोकतांत्रिक ढंग से शांतिपूर्ण चुनाव हुआ है। प्रत्येक व्यक्ति और प्रत्येक वर्ग चुनाव लड़ सका है। जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा को मिली जीत केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को कार्यकर्ताओं के जरिये जन-जन तक पहुंचाने का नतीजा है। सरकार और संगठन के टीम वर्क से लोकतंत्र के सबसे बड़े चुनाव में भाजपा को सबसे बड़ी जीत मिली है। चुनाव में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के तहत हर तबके के लोगों को प्रतिनिधित्व मिला है।

विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष के चुनाव नतीजे आने के बाद शनिवार शाम भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा ने 75 में से दो सीटें सहयोगी अपना दल (एस) को दी थी। 73 सीटों पर भाजपा ने चुनाव लड़ा था। भाजपा ने 73 में से 66 सीटों पर चुनाव जीता, सहयोगी दल ने एक सीट पर चुनाव जीता। इस तरह भाजपा और उसके सहयोगी दल ने कुल 67 सीटों पर चुनाव जीता था। क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा ने 825 में से 735 सीटों पर चुनाव लड़ा। 14 सीटें सहयोगी दलों को दी गई जबकि 76 सीटों पर पार्टी के ही एक से अधिक कार्यकर्ता चुनाव लड़ने के कारण वहां पार्टी ने अधिकृत उम्मीदवार घोषित नहीं किए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने दावा किया कि शाम तक घोषित परिणाम में 635 क्षेत्र पंचायतों में भाजपा के प्रत्याशी ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुए हैं। इनमें से 334 का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चार चरणों में कराए गए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनता का रुझान भाजपा के पक्ष में रहा। जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव में 85 प्रतिशत सीटों पर भाजपा को जीत मिली है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना कालखंड में अपनी जान की परवाह किए बिना जनसेवा करने के साथ चुनाव जिताने का काम किया।  नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के तहत ग्रामीण विकास की गति को आगे बढ़ाने काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों-अधिकारियों का धन्यवाद जताया
मुख्यमंत्री ने पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों-अधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने पंचायत चुनाव की ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से जान गंवाने वाले कर्मचारियों-अधिकारियों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य निर्वाचन आयोग से गाइडलाइन में परिवर्तन कराकर कोरोना संक्रमण के दौरान दिवंगत हुए कार्मिकों के आश्रितों को अनुग्रह राशि देने का काम शुरू किया है।
 
सरकार के कार्यों पर जनता की मुहर है चुनाव परिणाम - स्वतंत्र देव
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा की जीत मोदी-योगी सरकार की योजनाओं और नीतियों पर जनता की मुहर है। स्वतंत्रदेव ने कहा कि पिछली सरकारों में जहां प्रदेश की बहन बेटियां सुरक्षित नहीं थी और गुंडागर्दी चरम पर थी। वहीं योगी सरकार में किसी को भी गुंडागर्दी करने की इजाजत नहीं है। साढ़े चार साल में आए बदलाव से लोग सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की रणनीति से जीत मिली है।


एक दूसरे को बधाई दी
क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव में मिली जीत पर मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पंचायत चुनाव प्रभारी जेपीएस राठौर, महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, सह प्रभारी हिमांशु दुबे, प्रियंक पांडेय, अभय प्रताप सिंह,  प्रवक्ता हीरो बाजपेयी और मुख्यमंत्री के ओएसडी अभिषेक कौशिक भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed