फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Unlock 2 Guidelines in UP (Uttar Pradesh) in Hindi: Chief minister Yogi Adityanath on unlock 2.

Unlock 2.0 Guidelines: अनलॉक-2 पर मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश, केंद्र सरकार के सभी प्रावधान लागू करें

Tue, 30 Jun 2020 06:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 30 Jun 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
Unlock 2 Guidelines in UP (Uttar Pradesh) in Hindi: Chief minister Yogi Adityanath on unlock 2.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

Unlock 2.0 Guidelines in Uttar Pradesh (UP) Latest News Update Today: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक जुलाई से शुरू हो रहे अनलॉक-2 में केंद्र द्वारा दिए गए सभी प्रावधान लागू किए जाएंगे। प्रावधानों के अनुरूप ही सभी गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सभी प्रावधानों का अध्ययन करते हुए पूरी तैयारी के साथ अनलॉक-2 व्यवस्था को लागू किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण का उपचार, बचाव ही है। इसलिए कोविड-19 के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए प्रत्येक सावधानी व सतर्कता बरतना आवश्यक है। लोग यथासंभव अनावश्यक आवागमन से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि टेस्टिंग क्षमता व कोविड अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कोविड हेल्प डेस्क में इंफ्रारेड थर्मामीटर एवं पल्स ऑक्सीमीटर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

संचारी रोगों के साथ कोविड-19 को रोकने में स्वच्छता की बड़ी भूमिका

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि एक जुलाई 2020 से संचारी रोग नियंत्रण अभियान प्रारंभ हो रहा है। संचारी रोगों के साथ-साथ कोविड-19 को नियंत्रित करने में स्वच्छता की बड़ी भूमिका है। इसके लिए उन्होंने ग्रामीण तथा शहरी इलाकों में मिशन मोड पर स्वच्छता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed