{"_id":"60cb2686502d4d49af1c5f9f","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-on-koo","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Yogi on Koo: मुख्यमंत्री योगी ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट कू पर बनाया अकाउंट, पहली पोस्ट में कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Yogi on Koo: मुख्यमंत्री योगी ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट कू पर बनाया अकाउंट, पहली पोस्ट में कही ये बात
Thu, 17 Jun 2021 04:10 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 17 Jun 2021 04:10 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट कू पर पोस्ट करना शुरू कर दिया है। उन्होंने पहली पोस्ट गंगा में बक्से में बंद पाई गई बच्ची को लेकर की।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर को लेकर चल रहे विवाद को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इससे दूरी बनाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने अब कू पर अपना अकाउंट बना लिया है साथ ही अब इस पर पोस्ट भी करने लगे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि कू भारत में ही बनी है। ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए सभी नियम कानून उस पर लागू होते हैं। कू पर अपनी पहली पोस्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा की लहरों पर तैरते मिले बक्से में बंद बच्ची व उसे बचाने वाले नाविक पर की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी ने लिखा कि गाजीपुर में मां गंगा की लहरों पर तैरते संदूक में रखी नवजात बालिका गंगा की जीवन रक्षा करने वाले नाविक ने मानवता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। नाविक को आभार स्वरूप सभी पात्र सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। बता दें कि प्रदेश सरकार ने इस बच्ची को गोद ले लिया है।
विज्ञापन
उम्मीद की जा रही है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह ही अन्य नेता भी भारत में बनी माइक्रोब्लॉंगिंग साइट पर अपना अकाउंट बनाएंगे।