फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chief minister yogi adityanath inaugurates sri ram statue in ayodhaya

सीएम योगी ने अयोध्या में श्रीराम की प्रतिमा का किया अनावरण, कहा-देश सुरक्षित तो धर्म सुरक्षित

Fri, 07 Jun 2019 08:35 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 07 Jun 2019 08:35 PM IST
विज्ञापन
chief minister yogi adityanath inaugurates sri ram statue in ayodhaya
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम की प्रतिमा का अनावरण किया - फोटो : ANI

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अयोध्या पहुंचे और उन्होंने शोध संस्थान में भगवान श्री राम की प्रतिमा का अनावरण किया। सीएम आज अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष और मणिराम दास छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करने पहुंचे। इस दौरा आयोजित कार्यक्रम में योगी ने कहा कि अगर देश सुरक्षित है तो धर्म सुरक्षित है।

विज्ञापन


इस दौरान सीएम योगी ने शोध संस्थान में लगाई गई कलाकृतियों और चित्रों का अवलोकन किया। इसके बाद वे जन्मोत्सव कार्यक्रम के शुभारंभ करेंगे और अयोध्या के विकास से जुड़ी हुई तमाम योजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे। सीएम के अयोध्या कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी मौजूद रहे। सीएम योगी के स्वागत में अयोध्या में विभिन्न कार्यक्रम किये गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

भारत को महाशक्ति बनाने को हुई मोदी की विजय

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस देश का सौभाग्य है कि इस वर्ष दो बड़ी घटनाएं हुई हैं। पहली घटना नरेंद्र मोदी की सरकार को भारत की जनता ने फिर से प्रचंड बहुमत देकर विजयी बनाया है। लोक कल्याण के लिए समर्पित मोदी सरकार को आशीर्वाद दिया है। मोदी सरकार की विजय भारत को महाशक्ति के रूप में स्थापित करने के साथ ही दुनिया के सामने मानवता के कल्याण का मार्ग भी प्रशस्त करेगी।

कहा कि शांति और सौहार्द की बात तभी होती है जब कोई राष्ट्र शक्तिशाली होता है। कमजोर व्यक्ति समाज, राष्ट्र शांत िकी बात नहीं कर सकता। पिछले 5 वर्षों में भारत जिस तरह से आगे बढ़ा है वैश्विक मंच पर ही पहचान भारत के संस्कृति परंपरा के प्रति दुनिया के मन में नया भाव पैदा हुआ है और 21 जून को पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जाता है।

इस वर्ष की दूसरी बड़ी उपलब्धि कुंभ महोत्सव रहा। यूनेस्को ने कुंभ महोत्सव को अमूर्त धरोहर घोषित किया तो वहीं कुंभ में 72 देशों के राजदूत 193 देशों के लोगों ने सहभागिता की तो भारत भी कहां पीछे रहता भारत के 24 करोड़ों श्रद्धालुओं ने संगम तट पर डुबकी लगाई। इन दो घटनाओं से दुनिया को एक बड़ा संदेश गया। 

चुनाव में नकारात्मक राजनीति हुई खारिज: योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में नकारात्मक आरोप-प्रत्यारोप व विध्वंसात्मक राजनीति करने वाले लोग खारिज कर दिए गए। सकारात्मक सोच की जीत हुई। देश व समाज के लिए जो अंत:करण से सोचेगा देश उसके साथ खड़ा होगा, यह जनता ने दिखाया है।  

देश धर्म से हम सुरक्षित है, यहीं से मानवता के कल्याण का संदेश जाता है। हमारे संविधान में भगवान राम का चित्र है, पुष्पक विमान से राम अयोध्या आ रहे हैं, भगवान कृष्ण के संदेश को भी स्थान मिला है। लेकिन 1947 के बाद से बनने वाली सरकारों ने राम के नाम से परहेज किया। 

अब रामायण सर्किट से चमक रहे पौराणिक स्थल
मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने रामायण सर्किट से पौराणिक स्थलों को चमकाने के साथ उसकी आभा के अनुरूप प्रस्तुत करने की पहल की है। दीपोत्सव से दुनिया को जोडऩे का प्रयास हुआ है । अपनी संस्कृति को विस्मृत कर कोई आगे नहीं बढ़ सकता। कहा कि अलग अलग सर्किट के माध्यम से हम अपनी धरोहरों को विकसित कर रहे हैं । अयोध्या की विकास योजनाएं इसी की पहल है।

आपको बता दें कि रामनगरी में विश्व की सबसे ऊंची 221 मीटर की भगवान श्रीराम की मूर्ति स्थापित करने की कवायद तेज हो गई है। पर्यटन विभाग की ओर से भूमि के अधिग्रहण का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसमें सरयू किनारे 222 लोगों की 28.2864 हेक्टेयर भूमि ली जानी है। 

इसमें 66 भवन व 5 मंदिरों के अधिग्रहण का भी प्रस्ताव है। भगवान श्रीराम की मूर्ति के लिए योगी सरकार द्वारा पहले ही 200 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया जा चुका है। सरकार इस मूर्ति को भव्यता प्रदान करने की तैयारी में है, ताकि पर्यटकों को लुभाने के साथ-साथ रामनगरी की आध्यात्मिक व धार्मिक आभा को भी विश्व स्तर पर चमत्कृत कर सकें।

मूर्ति के बेसमेंट में स्थापित होगा भव्य म्यूजियम
मूर्ति के बेसमेंट के अंदर एक भव्य हाल होगा, जिसमें एक म्यूजियम स्थापित किया जाएगा। इस म्यूजियम में भगवान विष्णु के सभी अवतारों की जानकारी और अयोध्या रामजन्मभूमि का इतिहास भी दर्शाया जाएगा।

यहां मूर्ति के अलावा विश्राम घर, श्रीराम की कुटिया और रामलीला मैदान भी बनाए जाने का प्रस्ताव है। रामनगरी में स्थापित होने जा रही यह प्रतिमा स्टेचू ऑफ यूनिटी से भी ऊंची होगी। स्टेचू ऑफ यूनिटी की ऊंचाई 182 मीटर है, जबकि प्रस्तावित भगवान श्रीराम की प्रतिमा की कुल ऊंचाई 221 मीटर होगी। इसका आधार 50 मीटर का होगा। इसके ऊपर 20 मीटर ऊंचा क्षत्र लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed