{"_id":"5e4a4ad28ebc3ee59c636e61","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-inaugrates-ekal-abhiyan-parivartan-mahakumbh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम जाति व धर्म के आधार पर भेदभाव किए बिना कर रहे काम, यही रामराज्य: मुख्यमंत्री योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हम जाति व धर्म के आधार पर भेदभाव किए बिना कर रहे काम, यही रामराज्य: मुख्यमंत्री योगी
Mon, 17 Feb 2020 03:22 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 17 Feb 2020 03:22 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के आंबेडकर सभागार में एकल अभियान परिवर्तन कुंभ के आयोजन को संबोधित किया और अभियान की प्रशंसा की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व यूपी सरकार बिना जाति व धर्म के भेदभाव के सभी के लिए काम कर रहे हैं। सरकार व पार्टी के लोग गांव-गांव जाकर काम कर रहे हैं। इसमें किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
योगी ने कहा कि समाज और राष्ट्र की सेवा करना किसी सौदे का माध्यम नहीं है। यह अपने अंत:करण को सामने रखने का माध्यम हैं। लाखों की संख्या में जब संघ का कार्यकर्ता कोई जिम्मेदारी अपने हाथ में लेता है तो उसमें सिर्फ राष्ट्रवाद होता है। हमने शासन की आदर्श व्यवस्था को रामराज्य माना है। जहां किसी के साथ भेदभाव न हो। हम ऐसे ही सेवा के भाव को विस्तार दे रहे हैं।
विज्ञापन
हमारी कोशिश है कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर किसी को मिले। हमने मात्र साढ़े पांच साल में चार करोड़ गरीबों को आवास और चार करोड़ परिवारों को बिजली के कनेक्शन उपलब्ध करवाए हैं। केंद्र की आयुष्मान योजना का लाभ देश के 50 करोड़ गरीबों को मिल रहा है। देश के 46 करोड़ गरीब परिवारों को बैंक और 50 करोड़ गरीब परिवारों को बीमा से जोड़ा गया है।
बता दें कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के एकल अभियान का आज दूसरा दिन है। इसके पहले रविवार को रमाबाई आंबेडकर मैदान में आयोजित स्वराज सेनानी सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए।