फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi Adityanath in Hunar haat in Lucknow.

यूपी के स्थापना दिवस पर उद्यमियों के लिए बड़ी घोषणा करेगी सरकार: मुख्यमंत्री योगी

Sat, 11 Jan 2020 07:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 11 Jan 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath in Hunar haat in Lucknow.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार परंपरागत उद्यमियों के लिए एक और बड़ी योजना लाने जा रही है। इसका एलान उत्तर प्रदेश के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर 24 जनवरी को किया जाएगा। उन्होंने अन्य राज्यों का भी आह्वान किया कि वे अवध शिल्प ग्राम में अपने परंपरागत उद्योगों का एक-एक शोरूम खोलें। योगी ने कहा कि दुनिया के उद्यमी अगर यूपी में आकर परंपरागत उद्योगों को आगे बढ़ाने में मदद करते हैं, तो इसके एवज में प्रदेश सरकार उनकी भी हरसंभव सहायता करेगी।

विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ शनिवार को अवध शिल्प ग्राम में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के हुनर हाट के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। योगी ने कहा कि पिछली सरकारों की उपेक्षा के कारण प्रदेश के परंपरागत उद्योग-धंधे ठीक से विकास नहीं कर सके। हमारी सरकार ने प्रत्येक जिले के विशिष्ट उत्पादों के प्रोत्साहन के लिए एक जिला-एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना प्रांरभ की।
विज्ञापन


इसकी घोषणा वर्ष 2018 में पहली बार मनाए गए यूपी के स्थापना दिवस समारोह में की गई थी। इसके तहत परंपरागत उद्यमियों के लिए देश-विदेश में होने वाली प्रदर्शनियों में हिस्सा लेने के अलावा अनुदान योजना भी शुरू की गई। इसी का परिणाम है कि यूपी का निर्यात 8 फीसदी से बढ़कर 28 फीसदी हो गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि परंपरागत उद्योगों के विकास के लिए जमीन का बंदोबस्त करने की चुनौती भी नहीं होती, क्योंकि लोग अपने घरों में ही काम करते हैं। कम पूंजी में ज्यादा लोगों को रोजगार मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महात्मा गांधी का ग्राम स्वराज और स्वावलंबी बनाए जाने का सपना भी इन्हीं के माध्यम से पूरा हो सकता है इसलिए हमारी सरकार ने वर्ष 2019 में इनके लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना प्रारंभ की। इसमें न सिर्फ ओडीओपी उद्यमियों को प्रशिक्षण दिया जाता है, बल्कि उनके कार्य से संबंधित टूल किट्स भी निशुल्क दी जाती है। विभिन्न योजनाओं में उन्हें बिना गारंटी लोन दिलवाने में भी मदद दी जाती है। योगी ने कहा कि प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए माटी कला बोर्ड का गठन किया गया है। प्लास्टिक व थर्माकोल के उत्पादों का मिट्टी के सस्ते बर्तन अच्छा विकल्प हो सकते हैं। कुम्हारों को अप्रैल से जून तक गांव के तालाबों से मुफ्त मिट्टी देने की व्यवस्था की है।

स्वदेशी विरासत को मौका और मार्केट देना उद्देश्य : नकवी

हुनर हाट के उद्घाटन के अवसर पर केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि उद्योग-धंधों की स्वदेशी विरासत को मौका और मार्केट उपलब्ध कराना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। हुनर हाट देश के दस्तकारों, शिल्पकारों और कारीगरों को रोजगार उपलब्ध करा रहा है। अवध शिल्प ग्राम में लगी प्रदर्शनी में 23 राज्यों से हुनर के उस्ताद आए हैं।

शनिवार को लखनऊ और हैदराबाद में हुनर हाट का उद्घाटन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में हिस्सा लेने वाले कई दस्तकार अपने उत्पादों को यहीं तैयार कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि परंपरागत उद्यमियों की प्रतिभा को पहचानते हुए यूपी सरकार ने पहले ही ओडीओपी योजना प्रारंभ की। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एसके देव वर्मन ने कहा कि तीन साल में देश के विभिन्न हिस्सों में 16 हुनर हाट का आयोजन किया जा चुका है। इस हाट के माध्यम से क्राफ्ट, क्वीजीन और कल्चर एक प्लेटफार्म पर लाए जाते हैं। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, नंद गोपाल ‘नंदी’, आशुतोष टंडन और राज्यमंत्री मोहसिन रजा व बलदेव सिंह औलख भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed