फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Model Composite School will be built in Bhinga

Lucknow News: भिनगा में बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय

Sat, 01 Mar 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 01 Mar 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Model Composite School will be built in Bhinga
श्रावस्ती। मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण की मंजूरी शासन ने दे दी है। पहले इसके लिए गिलौला के हुसैनपुर खुरुहरी गांव में भूमि चिह्नित की गई थी। जिसे शासन ने अस्वीकार करते हुए जिला मुख्यालय पर विद्यालय के निर्माण को मंजूरी दी है। इसमें छात्रों को प्री प्राइमरी से कक्षा 12 तक की शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से समग्र शिक्षा के तहत जिला मुख्यालय भिनगा में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय निर्माण की कवायद शुरू कर दी गई है। भवन निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश समाज कल्याण निर्माण निगम लिमिटेड को सौंपी गई है। इस विद्यालय में प्री-प्राइमरी से इंटरमीडिएट तक शिक्षा दी जाएगी। विद्यालय की भूमि के चयन के लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देश पर बीएसए की ओर से भूमि चयन का प्रस्ताव डीएम अजय कुमार द्विवेदी को भेजा गया था। जिस पर डीएम ने एसडीएम भिनगा को भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। इस पर संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा के बगल में मेडिकल काॅलेज के लिए प्रस्तावित भूमि को विद्यालय निर्माण के लिए चिह्नित किया गया था। जिसे शासन ने मंजूरी दी है।
विज्ञापन



हाईटेक होगा विद्यालय
मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही गणित व विज्ञान की प्रयोगशाला, लाइब्रेरी व उसमें बैठकर पढ़ने की व्यवस्था, 300 व्यक्तियों की क्षमता वाला सभागार, संगीत कक्ष, एनसीसी कक्ष, मेडिकल कक्ष, खेल मैदान, 1,000 विद्यार्थियों की क्षमता वाले आधुनिक किचन के साथ ही वर्षा जल को संचित करने व उसे शुद्ध करने का प्लांट भी स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के लिए पहले गिलौला क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर खुरुहुरी में भूमि का चयन हुआ था। लेकिन मुख्यालय से अधिक दूरी होने के कारण उसे निरस्त करके भिनगा में भूमि का चयन किया गया है। धन आवंटन होने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
- अजय कुमार गुप्ता, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed