{"_id":"66f8365524cf7bfddd018ffc","slug":"chief-minister-global-urban-development-scheme-will-rejuvenate-the-city-shravasti-news-c-104-1-srv1002-106985-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नगर का कायाकल्प करेगी मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नगर का कायाकल्प करेगी मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना
Sat, 28 Sep 2024 10:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 28 Sep 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
-पालना घर, मैरिज हाॅल व वर्किंग वुमन हाॅस्टल आदि का होगा निर्माण
फोटो 20
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना से भिनगा नगर का कायाकल्प कल्प कराया जाएगा। इसके लिए डीएम की ओर से पांच वर्ष का प्लान तैयार किया गया है। इसमें शिशु गृह का निर्माण, जिला अस्पताल के पीछे खाली पड़ी भूमि पर वर्किंग वूमेन हाॅस्टल व मैरिज हाल, कृष्णा नगर में समय माता मंदिर के आगे तालाब का सौन्दर्यीकरण व घाट संरक्षण, जूनियर हाईस्कूल के पुरानी बिल्डिंग में डिजिटल पुस्तकालय का निर्माण कराया जाएगा।
जिले में मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना लागू है। इस योजना के तहत पहले चरण में सिविल लाइन बगुरइयां में शिशु गृह का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही जिला अस्पताल के पीछे खाली पड़ी भूमि पर वर्किंग वूमेन हास्टल व मैरिज हाल बनेगा। कृष्णा नगर में समय माता मंदिर के आगे तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य कराने के साथ ही यहां घाट का संरक्षण कार्य भी होगा। साथ ही जूनियर हाईस्कूल भिनगा की पुरानी बिल्डिंग में डिजिटल पुस्तकालय का निर्माण कराया जाएगा।
इसके लिए डीएम अजय कुमार द्विवेदी की ओर से पहल की गई है। जिनके निर्देश पर नगरीय सेवाएं और अवस्थापना विकास परियोजनाओं पर काम कराया जाएगा। इसके तहत पांच वर्ष का विजन प्लान तैयार कर परियोजना का चयन कर शासन को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। वहीं दूसरे चरण में अस्पताल के पीछे खाली भूमि पर प्रदर्शन कला केंद्र आर्ट गैलरी, रूपन नगर में राजघाट लबेदपुर मरघट के बगल वेटलैंड का निर्माण, कलेक्ट्रेट कालोनी में निर्मित पार्क व दीवानी न्यायालय के परिसर में सोलर पार्क अधिष्ठापन कार्य, बन्दरहा उत्तरी में स्टडी सेंटर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
तीसरे चरण में सिविल लाइन साइबर थाने के बगल की भूमि में वरिष्ठ नागरिक देखभाल केन्द्र, चौथे चरण में अब्दुल कलाम नगर व सुभाष नगर में काली मंदिर के पास बारात घर, पांचवें चरण में वृद्धाश्रम के बगल हनुमानगढ़ी में पार्क के सामने फूड स्ट्रीट हब का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा योगशाला एवं अर्बन ओपेन जिम का निर्माण भी कराया जाएगा।