फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Arogya Mela will be held again every Sunday from January 10, those who do duty in the fair will get holiday on Saturday

10 जनवरी से हर रविवार फिर लगेगा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला, मेले में ड्यूटी करने वाले को मिलेगी शनिवार को छुट्टी

Tue, 29 Dec 2020 08:37 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 29 Dec 2020 08:37 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Arogya Mela will be held again every Sunday from January 10, those who do duty in the fair will get holiday on Saturday
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
कमजोर आय वर्ग के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री आरोग्य मेले की एक बार फिर शुरुआत होने जा रही है। कोविड-19 महामारी के कारण बीते मार्च में इस साप्ताहिक मेले का आयोजन स्थगित कर दिया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनवरी के दूसरे रविवार से आरोग्य मेला फिर से शुरू करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 10 जनवरी से प्रदेश के सभी शहरी और ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हर रविवार सुबह 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक पहले की तरह आरोग्य मेले का आयोजन होगा। आरोग्य मेले में ड्यूटी करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को शनिवार को छुट्टी मिलेगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


मेले में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जाएगा। मेलों के प्रवेश द्वार पर पल्स ऑक्सीमीटर एवं थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था सहित एक कोविड हेल्प डेस्क को सक्त्रिस्य किया जाएगा। स्क्रीनिंग के बाद ही लोगों को मेले में प्रवेश दिया जाएगा। सैनिटाइजेशन और मास्क अनिवार्य होगा। मेले में आधारभूत पैथालॉजिकल जांचों, विशेष रूप से रैपिड डायग्नोस्टिक किट आधारित जाँच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही दवाओं की उपलब्धता भी होगी। मेलों के प्रवेश द्वारा पर भीड़ को नियंत्रित करने एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जरूरत के अनुसार स्वैच्छिक संगठनों जैसे एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र, युवक मंगल दल आदि के स्वयंसेवकों की सहायता भी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात मेलों में 31 लाख लोगों को मिला था फायदा
कोविड महामारी से पूर्व 2 फरवरी से 15 मार्च तक सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रत्येक रविवार को कुल 7 मेलों का आयोजन किया जा चुका था। किंतु कोविड -19 महामारी के  कारण मेलों को आगे के लिए स्थगित कर दिया गया था। फरवरी एवं मार्च 2020 में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में 31.36 लाख रोगियों ने चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed