{"_id":"583156cd4f1c1bb204b39641","slug":"chief-minister-akhilesh-yadav-reaction-on-train-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन हादसा: सीएम अखिलेश बोले, ये वक्त राजनीति का नहीं, जोशी बोले, राजनीतिक साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन हादसा: सीएम अखिलेश बोले, ये वक्त राजनीति का नहीं, जोशी बोले, राजनीतिक साजिश
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 20 Nov 2016 01:25 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने कानपुर के पुखरायां में हुए ट्रेन हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हादसे के शिकार लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
हादसे पर रेलमंत्री सुरेश प्रभु का इस्तीफा मांगने की बात पर कहा कि यह वक्त राजनीति का नहीं है, बल्कि हादसे से पीड़ितों की मदद करने का है। उन्होंने कहा कि मैंने रेलमंत्री से बात की है और पीड़ितों के लिए उनके साथ हैं।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए घटनास्थल पर भेज दिया है और पीड़ितों की मदद के लिए कोई कसर न रखने का आदेश दिया।
वहीं, वरिष्ठ भाजपा नेता व कानपुर से सांसद मुरली मनोहर जोशी ने मामले में राजनीतिक साजिश होने की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि हादसे की जांच होनी चाहिए। इस समय देश का जैसा माहौल है, उसमें कुछ भी हो सकता है।
विज्ञापन
यूपी राज्यपाल राम नाईक ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।