फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief minister akhilesh yadav launches lucknow amar ujala website

मुख्यमंत्री ने लॉन्च की अमर उजाला की लखनऊ वेबसाइट

Mon, 05 Aug 2013 10:55 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 05 Aug 2013 10:55 AM IST
विज्ञापन
Chief minister akhilesh yadav launches lucknow amar ujala website

अपने अदब और बेशकीमती इतिहास के लिए मशहूर लखनऊ को हमसफर मिल गया है। अब आपका शहर एक क्लिक या टच से आपके साथ होगा। यकीन जानिए, जरा छूते ही दुनिया आपके कदमों में।

विज्ञापन


लखनऊ शहर के वासियों और अप्रवासियों के लिए विशेष रूप से बनाई गई वेबसाइट lucknow.amarujala.com का लोकार्पण सूबे के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया।
विज्ञापन


ये वेबसाइट अमर उजाला की मूल वेबसाइट www.amarujala.com का हिस्सा होगी। इस वेबसाइट को कंप्यूटर के अलावा टैबलेट और मोबाइल पर भी देखा जा सकेगा।

अमर उजाला की डिजिटल टीम ने बताया, "लखनऊ के बाद जल्दी ही उत्तर प्रदेश और दूसरे प्रदेश के प्रमुख शहरों के लिए इसी तरह की वेबसाइट लॉन्च की जाएगी."

बदलती ज़रूरतों के लिए
इस वेबसाइट के जरिए लखनऊ की हर खबर लखनऊ के लोगों के लिए लाइव पहुंचाई जाएगी। सड़क से लेकर सियासत तक और कारोबार से लेकर कैम्पस तक, हरसंभव हरकत पलक झपकते इस वेबसाइट पर पढ़ी जा सकेगी। इसमें राजनीति, सिटी हलचल, कैम्पस, शहरनामा, ब्लॉग, गॉसिप अड्डा और ऑफिस-ऑफिस जैसे स्पेशल फीचर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वेबसाइट के जरिए पाठक चाहें तो खुद अपनी खबरें वेबसाइट को भेज सकते हैं और आवश्यकता पड़ने पर सिटिजन जर्नलिस्ट की भूमिका निभा सकते हैं।

आपकी खबरें कॉलम के रूप में उन खबरों को स्थान दिया जाएगा जिन्हें अक्सर अखबार के सीमित पन्नों पर जगह नहीं मिल पाती. मसलन किसी कॉलेज के सांस्कृतिक कार्यक्रम की खबरें और तस्वीरें भी इसमें प्रकाशित होंगी और किसी सामाजिक संस्था के आयोजन के विवरण भी. इस सामग्री को वेबसाइट तक भेजने के लिए वेबसाइट पर ही खास इंतजाम भी किया गया है।


इस वेबसाइट के साथ अमर उजाला ने ब्लॉग की भी शुरुआत की है. इसमें लखनऊ शहर के ब्लॉगर अपना ब्लॉग शुरु कर सकते हैं। इसके अलावा इस साइट पर शहर के व्यंजनों का स्वाद भी पाठकों को मिलेगा और वीकेंड मनाने के लिए सुझाव भी दिए जाएंगे।

शहर की विभिन्न सुविधाओँ की डायरेक्टरी इस साइट पर है तो बिलों के भुगतान से लेकर शो बुक करने तक की सुविधाएं भी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed