फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Akhilesh Yadav focuses on UP.

'मेक इन इंडिया के साथ हो मेक इन यूपी'

Tue, 14 Apr 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर Updated Tue, 14 Apr 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Akhilesh Yadav focuses on UP.

देश की तरक्की के साथ प्रदेश की तरक्की भी बेहद जरूरी है। इसलिए यूपी में भी विकास की गति तेज होनी चाहिए। केंद्र सरकार मेक इन इंडिया पर जोर दे रही है।

विज्ञापन


हमारी सरकार मेक इन इंडिया के साथ मेक इन यूपी पर जोर देगी। यह बात मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नैमिषारण्य में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को नैमिष में श्री आदिचुंचन गिरी महासंस्थान मठ का उद्घाटन करने आए थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यूपी में विकास की गति को हमेशा सपा ने ही रफ्तार दी। आज केंद्र सरकार विश्व स्तर के बाजार में मेक इन इंडिया पर जोर दे रही है। हम इसका विरोध नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


हमारा मानना है कि मेक इन इंडिया की तरह मेक इन यूपी भी हो। यहां पर फैक्ट्रियां लगाने की जरूरत है। फैक्ट्रियों के लगने से प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे। वहीं यहां पर निर्मित होने वाले माल पर मेक इन यूपी का नाम लिखा होगा तब प्रदेश का नाम रोशन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दो साल में होगा नैमिष का विकास

Chief Minister Akhilesh Yadav focuses on UP.

अखिलेश ने कहा कि फैक्ट्रियां लगाने के लिए प्रदेश सरकार जमीन उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त पानी सपा की ही देन है। आज 108 व 102 नंबर की एंबुलेंस प्रदेश सरकार चला रही है।

नैमिषारण्य के बारे में बोले कि सपा के दो वर्षों के कार्यकाल में वे नैमिष के विकास की योजनाओं को अमल में लाएंगे। आगे भी सेवा का मौका मिलने पर नैमिषारण्य पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नैमिषारण्य को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा और पेयजल की व्यवस्था भी ठीक की जाएगी।

किसानों के बारे में बोला कि फसलों की बर्बादी पर किसानों को केंद्र सरकार आज डेढ़ गुना ही मदद दे रही है, जबकि प्रदेश सरकार दो गुना मदद दे रही है। इस मदद को बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि किसानों का गेहूं 1450 रुपये प्रति कुंटल की दर से बाजार में खरीदा जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस रेट से ऊपर बिके तो और अच्छी बात है, लेकिन इस रेट से कम में किसानों का गेहूं न खरीदा जाए। शहरी क्षेत्र को 20 से 22 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्र में कम से कम 16 घंटे बिजली देने की योजना है। प्रदेश में बिजली उत्पादन को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। नई नई विद्युत परियोजनाओं को चालू किया जा रहा है।

नई परंपराओं को भी अपनाएं हम

Chief Minister Akhilesh Yadav focuses on UP.

धार्मिक मामलों पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत ही ऐसा देश है, जहां विभिन्न धर्मों व भाषाओं के लोग रहते हैं और मिलजुलकर गुजर बसर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमे अपनी पुरानी संस्कृति व परंपराओं को जीवित रखने के साथ नई परंपराओं को भी अपनाने की जरूरत है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने छात्र व छात्राओं को लैपटाप, मजदूरों को साइकिलें, निशक्तों को ट्राई साइकिलें व किसान दुघर्टना बीमा व समाजवादी पेंशन के तहत चेक वितरित कीं। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने श्री आदि चुंचनगिरि महा संस्थान मठ का उद्घाटन किया।

चक्रतीर्थ पर पहुंचकर पूजा अर्चना की और मां ललिता देवी मंदिर में पहुंचकर पूजन किया। इस मौके पर पुजारियों ने नैमिषारण्य को पर्यटन स्थल बनाए जाने व 24 घंटे बिजली दिये जाने की मांग की।

मुख्यमंत्री ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम को श्रीश्रीश्री निर्मलानंदनाथ महास्वामी, श्रीश्रीश्री डा. शिवकुमार स्वामी, पूर्व मुख्यमंत्री कुमार स्वामी, कारागार राज्यमंत्री रामपाल राजवंशी आदि ने संबोधित किया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी, राज्यमंत्री मानपाल सिंह, विधायक महेंद्र सिंह झीन बाबू, अनूप गुप्ता, राधेश्याम जायसवाल, मनीष रावत, रामपाल यादव, आनंद भदौरिया, गीता सिंह, बुनियाद हुसैन अंसारी, डीएम लाल बिहारी व एसपी राजेशकृष्ण आदि अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed