{"_id":"5911b8564f1c1b3854852a10","slug":"chief-minister-adityanath-says-to-respect-our-history","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो अपने इतिहास को न संजोये वो भूगोल को सुरक्षित नहीं रख सकता: सीएम आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो अपने इतिहास को न संजोये वो भूगोल को सुरक्षित नहीं रख सकता: सीएम आदित्यनाथ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 09 May 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपनी डाक्यूमेंट्री के विमोचन के मौके पर लोगों से देश के इतिहास का सम्मान करने की बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जो अपने इतिहास को संजोये नहीं रख सकता वो देश अपने भूगोल को भी कभी सुरक्षित नहीं रख सकता। उन्होंने कहा कि अकबर, बाबर और औरंगजेब की पहचान केवल एक आक्रांता के तौर पर होगी। जिस दिन हम इस बात को स्वीकार कर लेंगे समस्या का हल हो जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह के बारे में कहा कि उन्होंने जो डॉक्यूमेंट्री बनवाई है वो उनकी रचनात्मकता को दिखाता है। उन्होंने पूरा जीवन मात्र दो मिनट में ही दर्शा दिया।
विज्ञापन
योगी ने वीके सिंह के द्वारा यमन में फंसे भारतीयों को निकालने की तारीफ की और कहा कि जिस यमन में अमेरिका भी नहीं जा सका। उन्होंने वहां लोगों को बचा लिया।