फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chief medical office is also corona positive

सीएमओ समेत पांच सौ लोग कोरोना की चपेट में

Wed, 26 Aug 2020 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
chief medical office is also corona positive
सीएमओ खुद कोरोना पॉजिटिव, 500 लोग वायरस की चपेट में
विज्ञापन

सीएमओ सहित 500 लोग कोरोना संक्रमित, 12 की मौत
एक के बाद एक स्वास्थ्य अधिकारियों के पॉजिटिव आने से मची हलचल
800 लोग हुए डिस्चार्ज
23113 पॉजिटिव केस हैं राजधानी में
राजधानी में डॉक्टरों के साथ स्वास्थ्य अधिकारी भी एक के बाद एक कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। मंगलवार को सीएमओ डॉ. आरपी सिंह सहित 500 लोग संक्रमित हो गए, जबकि 12 लोगों की मौत हो गई। सीएमओ आइसोलेशन में हैं। उनके सीधे संपर्क में रहने वाले पांच अधिकारियों व कर्मचारियों की भी जांच कराई गई है। मंगलवार को 800 लोग डिस्चार्ज हुए। अब राजधानी में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 23113 हो गई है।
आज आएगी 60 डॉक्टर-कर्मचारियों की रिपोर्ट
केजीएमयू के माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष समेत कई डॉक्टर व कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। कुलपति के निर्देश के बाद केजीएमयू रेडिथेरेपी विभाग के करीब 60 डॉक्टर-कर्मचारियों ने जांच कराई है। इनकी रिपोर्ट बुधवार को आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

संक्रमित से ज्यादा हुए डिस्चार्ज
मंगलवार को 500 मरीज संक्रमित मिले, जबकि 800 मरीजों ने वायरस को शिकस्त देने में कामयाबी हासिल की है। इन मरीजों का इलाज केजीएमयू, लोहिया, सिविल, लोकबंधु, रामसागर मिश्र समेत दूसरे अस्पतालों में चल रहा था। इसके अलावा बड़ी संख्या में होम आइसोलेशन के मरीजों को संक्रमण मुक्त घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरानगर में सबसे ज्यादा 37 मरीज
कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा 37 मरीज इंदिरानगर में पाए गए। इसी तरह ठाकुरगंज में 18, तालकटोरा में 16, हसनगंज में 27, चिनहट में 21, हसनगंज 10, गोमतीनगर 29, महानगर 15, हजरतगंज 17, मड़ियांव 15, रायबरेली रोड 14, अलीगंज 20, बिरहाना तीन, मानकनगर सात, कृष्णानगर 10, चौक 19, जानकीपुरम 11, मोहनलालगंज सात, विकासनगर 17, सआदतगंज 15, चिनहट आठ, गुडम्बा 12, कृष्णानगर 14, कैंट 21, सरोजनीनगर 12 और आलमबाग में 17 मरीज जाए गए। सर्विलांस एवं कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर 4743 लोगों के नमूने लिए गए।

एलडीए के दो और अभियंताओं को कोरोना
एलडीए में सोमवार को एक अवर अभियंता के संक्रमित मिलने के बाद मंगलवार को सहायक अभियंता आलोक सिंह और अवर अभियंता रविशंकर राय को वायरस ने चपेट में लिया है। एलडीए डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह का कहना है कि बचाव के लिए जरूरी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। लिफ्ट से लेकर कार्यालयों तक में मास्क और सामाजिक दूरी के नियम नहीं माने जा रहे हैं। सैनिटाइजर तक कार्यालयों में मौजूद नहीं रहता है। वीसी से इसकी शिकायत की जाएगी। वहीं सचिव मंगला प्रसाद सिंह का कहना है कि कार्यालय के बाहर भी सावधानी बरतने के लिए अलर्ट किया जा रहा है। कार्यालय में सामाजिक दूरी को सुनिश्चित कराया जा रहा है। वहीं दिन में दो बार तक सैनिटाइजेशन पूरी बिल्डिंग को किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed