{"_id":"ffde99f5f91ecf8abb80c28ce27db034","slug":"chief-electoral-officer-in-up-acts-tough","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पैसे लेकर बेचा अपना वोट, तो होगी FIR'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पैसे लेकर बेचा अपना वोट, तो होगी FIR'
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ
Updated Wed, 23 Oct 2013 01:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में लोकसभा चुनाव काफी मुश्किल होने वाले हैं। अब घूंस देकर वोट खरीदने वाले ही नहीं, वोट डालने वाले भी नपेंगे।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग काफी सख्ती से पेश आने का मूड बना चुका है। एक तरफ, राजधानी में बड़े पैमाने पर वोटर रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है तो दूसरी तरफ नियमों को भी सख्त बनाने की तैयारी है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने बुधवार को लखनऊ यूनिवर्सिटी में आयोजित वोटर अवेयरनेस प्रोग्राम में युवाओं से बात करते हुए यह जानकारी दी।
सिन्हा ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में वोट खरीदने वालों के साथ पैसे लेकर या शराब के चक्कर में वोट बेचने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: स्टूडेंट्स बनेंगे ब्रांड अंबेसडर तो बढ़ेंगे वोटर
विज्ञापन
सिन्हा ने यह जानकारी भी दी कि जो भी लोग इस मामले में पकड़े जाएंगे, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करके मुकदमा चलाया जाएगा और फिर सजा भी होगी।
एलयू के आठ छात्र बने ब्रांड एंबेस्डर
गौरतलब है कि राज्य निर्वाचन आयोग इन दिनों बड़ी तादाद में मतदाता जागरूकता अभियान चला रहा है। मकसद है ज्यादा से ज्यादा संख्या में बालिग युवाओं का वोटर रजिस्ट्रेशन कराना। इसके लिए आयोग ने एलयू के आठ छात्रों को इस मतदाता जागरूकता अभियान के लिए ब्रांड एंबेस्डर बनाया है।
विज्ञापन
इसके साथ, बुधवार से एलयू से संबद्ध सभी कॉलेजों में भी अभियान चलेगा और हर कॉलेज में दो युवाओं को ब्रांड एंबेस्डर बनाया जाएगा। इन युवाओं को 1 जनवरी, 2014 को 18 साल के हो रहे राजधानी के सभी युवाओं को वोट डालने के लिए तैयार करना है।
राजधानी के कैम्पस से जुड़ी तमाम खबरें मिलेंगी यहां