{"_id":"61e7df0075b0cf2fce750c3b","slug":"chhattishgarh-cm-bhupesh-baghel-press-conference-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बोले- कांग्रेस यूपी में भी लागू करेगी गोधन न्याय योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बोले- कांग्रेस यूपी में भी लागू करेगी गोधन न्याय योजना
Wed, 19 Jan 2022 03:43 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 19 Jan 2022 03:43 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यूपी में कांग्रेस का जनाधार बढ़ रहा है। जनता कांग्रेस को विकल्प के रूप में देख रही है। हमारी सरकार आएगी तो प्रदेश में गोधन न्याय योजना लागू करेंगे।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि किसानों की भलाई के लिए सबसे पहले उन्हें कर्जमुक्त करना जरूरी है। अगर यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो हम यूपी में भी गोधन योजना लागू करेंगे। छत्तीसगढ़ में किसानों से दो रुपये प्रति किलो गोबर खरीदा जाता है जिससे किसान जानवरों को खुले में नहीं छोड़ते हैं। इस धन से किसानों को जानवरों के रखरखाव में भी मदद मिलती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यूपी के लोग छुट्टा जानवरों से परेशान हैं। किसान खेतों में रातभर बैठे रहकर अपनी फसल का बचाव करते हैं। प्रदेश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है पर सरकार इन मुद्दों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन
भूपेश बघेल ने यूपी में कांग्रेस को कमजोर बताए जाने पर कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस में अपना भविष्य देख रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का विस्तार हुआ है और अब लोग कांग्रेस को विकल्प के रूप में देख रहे हैं।
विज्ञापन