फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chennai cyclone affected up 100 connectivity

चेन्नई में आए तूफान से यूपी 100 की कनेक्टिविटी फेल, जानें इमरजेंसी नंबर

Wed, 14 Dec 2016 11:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 14 Dec 2016 11:34 AM IST
विज्ञापन
chennai cyclone affected up 100 connectivity
यूपी 100 - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट यूपी 100 की कनेक्टिविटी मंगलवार शाम फेल हो गई। यूपी 100 में इंटरनेट सर्विस देने वाली एयरटेल व वोडाफोन, दोनों ही कंपनियों की सेवाएं बाधित होने के कारण इस सेवा के ऑपरेशन में दिक्कत आई। बाद में यूपी 100 ने इमरजेंसी के मौके पर जिलों के इमरजेंसी कंट्रोल रूम के नंबर 1073 नंबर डायल करने की सलाह दी।

विज्ञापन


यूपी 100 के तहत इमरजेंसी के मौके पर 100 नंबर डायल करने पर 15 से 20 मिनट पर पुलिस मौके पर पहुंचती है। पहले चरण में 15 जिलों में यह सेवा शुरू की गई है। 15 दिसंबर को सरकार इस योजना में 20 और जिले जोड़ने जा रही है। इसी बीच मंगलवार को यूपी 100 के संचालन में कनेक्टिविटी बाधा बन गई।
विज्ञापन


एडीजी ट्रैफिक अनिल अग्रवाल ने बताया कि यूपी 100 में इंटरनेट कनेक्टिविटी फेल हो गई है। सर्विस प्रोवाइडर ने इसका कारण चेन्नई में आए चक्रवाती तूफान वरदा को बताया है। उन्होंने बताया कि यूपी 100 का पूरा काम इंटरनेट के जरिए ही होता है। ऐसे में इंटरनेट कनेक्टिविटी फेल हो जाने के कारण पूरी सेवा ही ठप जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों कंपनियों को सेवा बहाल करने के निर्देश

chennai cyclone affected up 100 connectivity
हेल्पलाइन नंबर

एयरटेल व वोडाफोन दोनों ही सर्विस प्रोवाइडर को तत्काल इंटरनेट सेवाएं बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी जिलों में ये निर्देश दे दिए गए हैं कि इमरजेंसी के दौरान नागरिक 1073 नंबर पर डायल कर सकते हैं। 

यह कॉल लोकल पुलिस कंट्रोल रूम में जाएगी। वहां से यूपी 100 की गाड़ियों को रवाना कर दिया जाएगा। यह मैसेज ट्विटर व फेसबुक में भी प्रसारित किया जा रहा है।

एडीजी ट्रैफिक अनिल अग्रवाल ने बताया कि यूपी 100 में वॉयस लाइन पूरी तरह सही है। ऐसे में जो कॉल आ रही है उनकी समस्या जानने के बाद लोकल पुलिस के कंट्रोल रूम के जरिए मौके पर यूपी 100 की गाड़ियां भेजी जा रही हैं। वाहनों में इंटरनेट से जानकारी भेजने के बजाय वॉयस कॉल के जरिए यूपी 100 की गाड़ियों को जानकारी दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed