फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Checked and provided free medicines in medical camps

Lucknow News: चिकित्सा शिविरों में जांच कर दी निशुल्क दवा

Mon, 13 Jan 2025 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Checked and provided free medicines in medical camps
शिविर इलाज करवाती महिला। 
लखनऊ। राजधानी के अलग-अलग इलाकों में रविवार को चिकित्सा शिविर लगे। महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ चिकित्सालय व अग्रवाल शिक्षा संस्थान ने मानसरोवर आई फाउंडेशन के सहयोग से निशुल्क नेत्र सेवा शिविर महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, मोतीनगर में लगा। इसमें 150 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराकर आंखों की जांच करवाई। मीडिया प्रभारी सुधीश गर्ग ने बताया कि 55 मरीजों में मोतियाबिंद मिला है। इनके निशुल्क ऑपरेशन होंगे। उधर, द मदद सहयोग फाउंडेशन की ओर से एलडीए कॉलोनी राजाजीपुरम की झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों को फल बांटकर 130 लोगों को चिकित्सकीय सलाह दी गई। कृष्णानगर क्षेत्र पंडित खेड़ा में स्थित सौभाग्य मैरिज लाॅन में पंडित खेड़ा समग्र विकास समिति का गठन के उपलक्ष्य में कंबल वितरण व निशुल्क जांच शिविर लगा। इसमें 200 से ज्यादा लोगों ने शुगर व थायराइड की जांच कराई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed