{"_id":"206e8cf349b32ac0a846400086ace1c7","slug":"cheating-in-alotment-in-flat-plot","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसर कर रहे थे हेराफेरी, जनता ने ही पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसर कर रहे थे हेराफेरी, जनता ने ही पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 28 Jun 2014 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास विकास परिषद की लॉटरी निकाले जाने के दौरान गंभीर गड़बड़ी सामने आई। यहां 51 छोटे प्लॉटों की लाटरी निकाली जानी थी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने केवल 44 लॉटरी ही निकाली और जनता को कह दिया कि लॉटरी पूरी हो गई। इस पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।
मौके पर पुलिस बुलाने की नौबत आ गई। आखिरकार जब निकाली गईं पर्चियों की गिनती कराई गई तो पता चला कि मात्र 44 लॉटरी ही थीं।
इसके बाद गलती मानते हुए आवास विकास परिषद के अधिकारियों ने सात और पर्चियां निकलवा कर मौके पर लॉटरी पूरी करवाई।
मगर इस घटना से यह बात स्पष्ट हो गई कि आवास विकास परिषद की लॉटरी प्रक्रिया में गड़बड़ी होती है।
वृन्दावन स्थित आवास विकास कार्यालय में शुक्रवार को छोटे भूखंडों की लॉटरी होनी थी। योजना संख्या 3,4 की
लॉटरी शुरू हुई और थोड़ी ही देर में घोषित कर दिया गया कि 51 प्लॉटों की लॉटरी हो चुकी है।
पैकिंग की जाए, सभी लोग चले जाएं। लोग उठकर जाने लगे। इसी बीच एक व्यक्ति खड़ा हो गया और बोला, मैं लगातार गिन रहा हूं। मात्र 44 लॉटरी निकालीं गई हैं। उस व्यक्ति की आपत्ति के बाद अन्य लोग भी खड़े हो गए।
गलती के बाद भी अड़े रहे अधिकारी
आवास विकास के अधिकारी भी अड़ गए। पब्लिक और अधिकारियों में हंगामा शुरू हो गया। माहौल इस कदर बिगड़ा कि पीजीआई थाने से पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी।
लोगों के विरोध के बाद सबके सामने निकाली गई लॉटरी को गिना गया तो बॉक्स से मात्र 44 पर्चियां ही निकलीं। इस पर आवास विकास के अधिकारी बगले झांकने लगे।
7 पर्चियां फिर निकाली गईं। तब माहौल शांत हुआ। लोग अधिकारियों पर घपला करने का आरोप लगा रहे थे। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर लक्ष्मण प्रसाद और अपर आवास आयुक्त जेबी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन