फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cheated Rs 2.54 crore in the name of investment

Lucknow News: निवेश के नाम पर 2.54 करोड़ रुपये ठगे

Tue, 07 Oct 2025 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
cheated Rs 2.54 crore in the name of investment
लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र के वृंदावन सेक्टर-दो स्थित आदिल रॉयल हाइट्स अपार्टमेंट निवासी कारोबारी अशोक कुमार मिश्रा व उनके परिवार के चार सदस्यों को जालसाजों ने शेयर में निवेश का झांसा दिया। फिर 22 दिन में उनके 2.54 करोड़ रुपये हड़प लिए। अशोक ने एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक कुछ दिन पहले वह यूट्यूब पर शेयर ट्रेडिंग के वीडियो देख रहे थे। तभी उन्होंने वीडियो के नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर दिया। इससे वह व्हाट्सएप ग्रुप सेर्बेरा आईएनवी एप पर जुड़ गए। एडमिन ने उन्हें शेयर में निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा दिया। लालच में आए अशोक ने नौ से 30 सितंबर के बीच में कुल 2.54 करोड़ निवेश कर दिए।
विज्ञापन


इस रकम में उनकी पत्नी लीलावती, बेटे गौरव, पिता रामविलास मिश्रा व छोटे भाई की पत्नी निर्मला मिश्रा का हिस्सा भी था। पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने मुनाफा दिखने पर रकम निकालनी चाही तो ठगों ने उन्हें ग्रुप से हटा दिया। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार यादव के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed