{"_id":"4442a8b01fc15154f615ee3981de526b","slug":"cheap-water-on-the-bus-stand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस अड्डों पर ‘परिवहन नीर’ तीन रुपये लीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस अड्डों पर ‘परिवहन नीर’ तीन रुपये लीटर
निशांत कुमार यादव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 10 Oct 2014 10:04 AM IST
विज्ञापन
यूपी रोडवेज राजधानी के आलमबाग और कैसरबाग सहित प्रदेश के सभी बड़े बस अड्डों पर यात्रियों को स्वच्छ पीने का पानी ‘परिवहन नीर’ मुहैया कराएगा।
विज्ञापन
बड़े शहरों के बस स्टेशनों पर डिस्पेंसर यूनिट लगाई जाएंगी, जहां यात्रियों को अपने बर्तन में एक लीटर ‘परिवहन नीर’ भरने के लिए केवल तीन रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा सीलबंद बोतल में भी ‘परिवहन नीर’ उपलब्ध होगा। आधा लीटर की बोतल नौ रुपये, एक लीटर की 14 रुपये और दो लीटर की बोतल 22 रुपये में मिलेगी।
परिवहन निगम ने इसके लिए गुरुवार को टेंडर प्रक्रिया भी जारी कर दी। निगम के मीडिया प्रभारी अनवर अंजार ने बताया कि ‘परिवहन नीर’ की शुद्धता की निगरानी विभाग के आला अधिकारी खुद करेंगे।
विज्ञापन
टेंडर प्रक्रिया में देश की कई बड़ी कंपनियों को आमंत्रित किया गया है। सबसे कम लागत पर स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने वाली कंपनी को ‘परिवहन नीर’ की आपूर्ति का ठेका दिया जाएगा।
निगम 28 अक्तूबर तक टेक्निकल बिड खोलकर फर्म का चयन कर लेगा।