{"_id":"5da845d08ebc3e01416b44d8","slug":"cheap-onions-will-be-sold-from-mobile-vans","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः स्थायी काउंटर समेत मोबाइल वैन से भी बिकेगा सस्ता प्याज, ये रहेगी कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः स्थायी काउंटर समेत मोबाइल वैन से भी बिकेगा सस्ता प्याज, ये रहेगी कीमत
Thu, 17 Oct 2019 04:35 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 17 Oct 2019 04:35 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
दीपावली के त्यौहार पर प्याज की आसमान छूती कीमत से राहत दिलाने को जिला प्रशासन मोबाइल वैन से शहर के प्रमुख चिह्नित स्थानों पर 32 रुपये किलो की दर से सस्ता प्याज बिकवाएगा। यह जानकारी जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्याज की बढ़ती कीमत पर नियंत्रण पाने को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक सहकारी विपणन संघ द्वारा नाफेड से समन्वय कर 270 कुंतल प्याज उपलब्ध करा सस्ती दर पर बेचने को उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
सस्ता प्याज गुरुवार से कर्मचारी कल्याण निगम, राजकीय उद्यान आलमबाग, राम मनोहर लोहिया पार्क व उद्यान निदेशालय के स्थायी काउंटर सहित मोबाइल वैन से शहर के विभिन्न इलाकों में बेचा जाएगा।
विज्ञापन