फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cheap medicine is making you sweat, you have to wait for three hours

Lucknow News: सस्ती दवा छुड़ा रही पसीने, तीन घंटे करना पड़ रहा इंतजार

Wed, 06 Aug 2025 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Cheap medicine is making you sweat, you have to wait for three hours
कतार में बैठीं महिलाएं।
लखनऊ। लोहिया संस्थान के हॉस्पिटल ब्लॉक के अंदर खुली फार्मेसी में मरीजाें को सस्ती दर पर दवाएं लेने में पसीने छूट रहे हैं। दवा काउंटर पर महिला-पुरुष अलग-अलग काउंटर होने बाद भी मरीजों को आसानी से दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। मंगलवार को कतार में घंटों खड़ी-खड़ी महिलाएं थक गईं, तो वे वहीं कतार में ही बैठ गईं। मरीजों का आरोप है कि दो से तीन घंटे के इंतजार बाद भी दवा काउंटर तक नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

गाेंडा की श्रीमती मंगलवार सुबह छह बजे ही ओपीडी में पहुंच गई थीं। दो घंटे के इंतजार बाद उनका पर्चा बना। इसके बाद एक से डेढ़ घंटे बाद डॉक्टर को दिखाकर जांच भी करा ली। दवा काउंटर पर दवा लेने पहुंचीं तो दो घंटे तक कतार में खड़ी-खड़ी थक गईं। इसके बाद भी उनका नंबर नहीं आया। उन्होंने बताया कि करीब पौने तीन घंटे तक वह कतार में लगी रहीं, जिसके बाद दवा काउंंटर से आधी अधूरी दवा मिल सकी। इसी तरह मोहनलालगंज की संतोष ने बताया कि वह भी करीब डेढ़ घंटे दवा काउंटर की कतार में लगी रहीं, मगर उनका नंबर आने से पहले ही काउंटर बंद हो गया। संस्थान के प्रवक्ता डॉ. भुवन चंद्र तिवारी ने बताया कि दवा काउंटर पर स्टाफ बढ़ाया गया है। इसके बाद भी दवा लेने में डेढ़ से दो घंटे का समय लग रहा है तो इसे दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed