फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cheap flights will start again in the new year, preparing to operate in eight cities under the UDAN scheme

Lucknow News : नए साल में फिर से शुरू होंगी सस्ती उड़ानें, उड़ान योजना के तहत आठ शहरों में संचालन की तैयारी

Fri, 14 Oct 2022 12:03 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 14 Oct 2022 12:03 AM IST
सार

आठ शहरों में लखनऊ से श्रावस्ती, चित्रकूट से प्रयागराज, अलीगढ़ से कानपुर, लखनऊ से मुरादाबाद, चित्रकूट से वाराणसी, चित्रकूट से लखनऊ, चित्रकूट से प्रयागराज, लखनऊ से आजमगढ़, श्रावस्ती से वाराणसी, चित्रकूट से कानपुर, लखनऊ से म्यूरपुर कोरबा, प्रयागराज से श्रावस्ती, कानपुर से मुरादाबाद, कानपुर से श्रावस्ती शामिल हैं।
 

विज्ञापन
Cheap flights will start again in the new year, preparing to operate in eight cities under the UDAN scheme
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

नए साल में उड़ान (रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम) के तहत यात्रियों को सस्ती उड़ान की फिर से सौगात मिलेगी। लखनऊ से मुरादाबाद, चित्रकूट व आजमगढ़ के लिए फ्लाइट सेवाएं देने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पर, खास बात यह है कि अब 72 सीटर एटीआर विमानों की जगह 19 सीटर विमान उड़ान भरेंगे।

विज्ञापन


उड़ान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। इसका उद्देश्य आम यात्रियों को हवाई जहाज से सफर करवाने का लक्ष्य रहा है। इसके तहत भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की ओर से उड़ान 1, उड़ान 2, उड़ान 3 सहित कई चरणों में सेवाओं की शुरुआत की गई। मगर कोविड व अन्य कारणों से इन सस्ती उड़ानों को जारी नहीं रखा जा सका। सस्ती उड़ानों की दर ढाई हजार रुपये तक थी। इसी क्रम में एक बार फिर केंद्र सरकार ने उड़ान के तहत यूपी के आठ जिलों के लिए फ्लाइटें शुरू करने की तैयारी की है। इसके लिए गुड़गांव की विमानन कंपनी को लाइसेंस दिया है। वह लखनऊ, प्रयागराज, श्रावस्ती, वाराणसी, आजमगढ़, चित्रकूट, वाराणसी, म्यूरपुर कोरबा और मुरादाबाद के बीच उड़ानें शुरू करेगी। जल्द ही उड़ानों का शेड्यूल जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन


72 की जगह 19 सीटर विमानों पर दारोमदार
रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत पहले 72 सीटर एटीआर विमानों को संचालित किया जा रहा था। मगर यात्री नहीं मिलने के चलते एयरलाइनों को नुकसान हो रहा था। ऐसे में अब 19 सीटर विमानों सेवाएं शुरू करने की तैयारी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन आठ शहरों के बीच शुरू होंगी उड़ानें
प्रदेश के जिन आठ शहरों के बीच उड़ानें शुरू होनी हैं। उसमें लखनऊ से श्रावस्ती, चित्रकूट से प्रयागराज, अलीगढ़ से कानपुर, लखनऊ से मुरादाबाद, चित्रकूट से वाराणसी, चित्रकूट से लखनऊ, चित्रकूट से प्रयागराज, लखनऊ से आजमगढ़, श्रावस्ती से वाराणसी, चित्रकूट से कानपुर, लखनऊ से म्यूरपुर कोरबा, प्रयागराज से श्रावस्ती, कानपुर से मुरादाबाद, कानपुर से श्रावस्ती शामिल हैं।


उड़ान योजना में अब तक यह हुआ
अप्रैल 2017 में उड़ान-1 की लॉन्चिंग हुई। इसके तहत 128 विमानों का 70 एयरपोर्ट से संचालन हुआ। इसमें एयर ओडिशा, टर्बो मेघा एयरवे, अलाएंस एयर और स्पाइस जेट के विमान शामिल हैं। उड़ान-2 के तहत 17 एयरलाइनों को 108 विमानों का संचालन दिसंबर 2017 में दिया गया। उड़ान-3 के तहत 111 रूटों पर 15 एयरलाइनों को जनवरी 2019 में ऑपरेशन सौंपा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed