{"_id":"822224fc87c02d47f3a31a40ec6b7925","slug":"cheap-bus-service-for-villagers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों के लिए शुरू होगी सस्ती बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों के लिए शुरू होगी सस्ती बस सेवा
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 03 Sep 2014 02:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन निगम ग्रामीणों के लिए सस्ती बस सेवा शुरू करेगा। जनता बस सेवा के रूप में चलने वाली इन बसों का किराया रोडवेज की अन्य बसों से 25 फीसदी कम होगा।
इस बेड़े में 1500 बसों को शामिल किया जाएगा। जल्द ही यह प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा। परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने ‘अपनी बस चलो गांव की ओर’ योजना के तहत गांव के मजदूर, बुजुर्ग, किसान, छात्र-छात्राओं के सस्ती बस सेवा का प्रस्ताव किया था।
इसे सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और सीएम अखिलेश यादव ने भी हरी झंडी दे दी। इसमें ग्रामीणों को गांव से ब्लॉक, तहसील, जिला एवं मंडल मुख्यालय तक सफर मुहैया कराने की बात कही गई है।
परिवहन विभाग अब इस प्रस्ताव पर मंजूरी की मुहर लगाने के लिए कैबिनेट प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
महिलाओं और छात्राओं का होगा सुरक्षित सफर
ग्रामीण स्पेशल बसों में महिलाओं और छात्राओं के सुरक्षित सफर के भी इंतजाम होंगे। बसों में सीसीटीवी कैमरे के साथ ही सुरक्षा के लिहाज से अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी।
विज्ञापन
एमएसटी भी सस्ती
परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार मेश्राम का कहना है कि इन बसों में कामगारों और रोजाना सफर करने वालों को और सस्ता विकल्प मिलेगा। वे सस्ती एमएसटी से सफर कर सकेंगे।
अपनी बस, चलो गांव की ओर’ योजना लाने का प्रयास चल रहा है। इसके तहत 1500 बसें ग्रामीण इलाकों से चलाई जाएंगी। इन बसों का किराया मूल किराये से 25 फीसदी कम होगा।
- दुर्गा प्रसाद यादव परिवहन मंत्री