{"_id":"677ad51f011560bed6045fba","slug":"chc-superintendent-will-be-punished-for-cutting-trees-raebareli-news-c-101-1-rai1002-125319-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पेड़ कटवाने में सीएचसी अधीक्षक पर गिरेगी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पेड़ कटवाने में सीएचसी अधीक्षक पर गिरेगी गाज
Mon, 06 Jan 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। बिना अनुमति के सीएचसी अधीक्षक के शीशम के पेड़ कटवाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले को लेकर एसडीएम लालगंज ने नाराजगी जाहिर कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वन विभाग के कर्मचारी भी अब बीते दिनों पेड़ कटवाए जाने की बात कह रहे हैं। कटवाए गए पेड़ कहां गए, इसकी जानकारी की जा रही है।
सीएचसी खीरों के परिसर में लगे दो शीशम के पेड़ सीएचसी अधीक्षक ने बिना किसी की स्वीकृति के कटवला डाले। मामले की जानकारी जब अधिकारियों को हुई तो उस पर नाराजगी जाहिर की गई। पूर्व में भी पेड़ बिना किसी की अनुमति के काटे गए हैं। असल में खीरों क्षेत्र में बड़े पैमाने पर लकड़ी कटान का खेल होता रहा है। बिना किसी की अनुमति लिए शीशम के पेड़ क्यों काटे गए, इसका सही जवाब जिम्मेदारों के पास नहीं है।
बात जब एसडीएम लालगंज नवदीप शुक्ला को हुई तो उन्होंने वन विभाग के रेंजर को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। खास बात यह है कि वन विभाग के फॉरेस्ट गार्ड का भी कहना है कि अधीक्षक ने पहले भी पेड़ कटवाए हैं। आखिर इनकी जानकारी अधिकारियों को क्यों नहीं दी गई। इस पर सवाल बना हुआ है। एसडीएम लालगंज नवदीप शुक्ला का कहना है कि जांच के निर्देश वन विभाग को दिए गए हैं। इस पर सख्त कार्रवाई होगी।