{"_id":"5ffb66f937668d5db546d928","slug":"chauri-chaura-shatabdi-celebrations-will-be-held-throughout-the-year-from-february-4-chief-minister-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार फरवरी से साल भर चलेगा चौरी-चौरा शताब्दी समारोह : मुख्यमंत्री योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार फरवरी से साल भर चलेगा चौरी-चौरा शताब्दी समारोह : मुख्यमंत्री योगी
Mon, 11 Jan 2021 02:13 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 11 Jan 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि 4 फरवरी से एक वर्ष तक चौरी-चौरा शताब्दी समारोह का आयोजन किया जाए। शताब्दी समारोह के तहत उन्होंने साल भर के कार्यक्रमों की कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए। वे रविवार को अपने आवास पर चौरी-चौरा शताब्दी समारोह के आयोजन के संबंध में उच्चस्तरीय बैठक में बोल रहे थे। इस दौरान संस्कृति विभाग ने चौरी-चौरा शताब्दी समारोह के संबंध में प्रस्तुतीकरण भी दिया।
सीएम ने कहा कि चौरी-चौरा की घटना ने स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा दी। इस घटना के संबंध में आम जनमानस सहित युवा पीढ़ी को तथ्यपरक जानकारी होनी चाहिए। वर्ष 2022 में आजादी के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त 2021 से 15 अगस्त 2022 तक विभिन्न कार्यक्रमों की कार्ययोजना बनाएं। चौरी-चौरा शताब्दी समारोह के लिए राज्यपाल की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय आयोजन समिति और आजादी के समारोह के लिए सीएम की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय कार्यकारी समिति बनाई जाए।
कार्यकारी समिति में उप मुख्यमंत्री, विधान मंडल में विभिन्न दलों के नेता सदन, स्थानीय सांसद, विधायक व अन्य सदस्यों को शामिल किया जाए। जिला स्तर पर प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में स्थानीय सांसद, विधायकों सहित आयोजन समिति तथा डीएम की अध्यक्षता में कार्यकारी समिति बनाएं। सीएम ने शताब्दी समारोह पर जिलों में शहीद स्मारक स्थलों पर पुलिस बैंड के साथ शहीदों को सलामी देने के भी निर्देश दिए। उन्होंने शहीद स्मारक स्थलों को चिह्नित कर उनके सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव तैयार करने और संचार मंत्रालय, भारत सरकार से पत्र व्यवहार कर डाक टिकट जारी करने का अनुरोध करने के निर्देश दिए।