फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chatbot service

Lucknow News: अब रोडवेज की जानकारियां भी चैटबॉट पर मिलेंगी

Thu, 13 Nov 2025 09:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 09:06 PM IST
विज्ञापन
chatbot service

विज्ञापन
परिवहन विभाग का है चैटबॉट
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग के व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा से परिवहन निगम(रोडवेज) को भी जोड़ दिया गया है। अब यात्रियों को बसों, एमएसटी, टिकटिंग आदि से संबंधित जानकारियां भी चैटबॉट पर मिलेंगी।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर परिवहन विभाग के चैटबॉट से परिवहन निगम को भी कनेक्ट किया गया है। परिवहन विभाग के व्हाट्सएप आधारित चैटबॉट सेवा(मोबाइलः 8005441222) के माध्यम से परिवहन से जुड़ी जानकारियां घर बैठे मिल जाती हैं। अधिक पारदर्शिता व सुविधाओं में विस्तार के लिए रोडवेज से जोड़ा गया है। चैटबॉट के माध्यम से उपयोगकर्ता अपने मोबाइल पर ही ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, टैक्स भुगतान, फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट अन्य सेवाओं से जुड़ी जानकारियां हासिल कर सकते हैं। लोगों को अनावश्यक परिवहन कार्यालय जाना नहीं पड़ेगा। चैटबॉट पर हर सवाल का जवाब मिलता है। यह सेवा 24x7 उपलब्ध है। परिवहन निगम से जुड़ी सेवाओं की भी अब इसमें जानकारियां मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed