फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chargesheet filed against rotomac's chairman and his son

रोटोमैक फ्रॉड : विक्रम कोठारी और बेटे राहुल के खिलाफ आरोप पत्र दायर, बैंक के पांच अफसर भी आरोपी

Tue, 22 May 2018 11:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 22 May 2018 11:19 AM IST
विज्ञापन
chargesheet filed against rotomac's chairman and his son
विक्रम कोठारी व राहुल कोठारी - फोटो : amar ujala
सीबीआई ने बैंक ऑफ बड़ौदा के 456.63 करोड़ रुपये के लोन डिफॉल्ट मामले में रोटोमैक ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड और इसके प्रमोटरों के खिलाफ लखनऊ की विशेष अदालत में आरोप पत्र दायर किया है। ये सभी सात बैंकों के समूह से कुल 3,690 करोड़ रुपये का कर्ज लेकर नहीं चुकाने के आरोपी हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि तीन महीने की जांच के बाद सीबीआई के विशेष जज एमपी चौधरी की अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया है। अभी बैंक ऑफ बड़ौदा के 456.63 करोड़ रुपये के लोन डिफॉल्ट पर ही कार्रवाई की गई है। बाकी रकम के लोन डिफॉल्ट की जांच चल रही है। जल्द ही इस मामले में और आरोप पत्र दाखिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


आरोप पत्र में कानपुर के रोटोमैक ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के अलावा इसके मुख्य महाप्रबंधक (सीएमडी) विक्रम कोठारी, उनके बेटे और निदेशक राहुल कोठारी, बैंक ऑफ बड़ौदा के तत्कालीन सहायक महाप्रबंधक एसके उपाध्याय, तत्कालीन वरिष्ठ प्रबंधक ओम प्रकाश कपूर तथा तत्कालीन बैंक प्रबंधक शशि विश्वास को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोप

chargesheet filed against rotomac's chairman and his son
vikram kothari - फोटो : amar ujala
सभी के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत आरोप लगाए गए हैं। जांच एजेंसी का आरोप है कि कंपनी के निदेशकों ने पैकिंग क्रेडिट के लिए जारी कर्ज की रकम को दूसरे काम में लगा दिया। सात राष्ट्रीयकृत बैंकों के समूह ने रोटोमैक ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड को 2008 से लेकर कुल 2,919 करोड़ रुपये का कर्ज दिया जो ब्याज समेत बढ़कर 3,695 करोड़ रुपये हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed