फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Charge sheet to ACMO for not sending demand letter for syrup

Lucknow News: सिरप के लिए मांग पत्र नहीं भेजने पर एसीएमओ को चार्जशीट

Thu, 03 Apr 2025 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Charge sheet to ACMO for not sending demand letter for syrup
लखनऊ। जिलाधिकारी विशाख जी ने आयरन फॉलिक एसिड सिरप के वितरण में लापरवाही बरतने के आरोप में एसीएमओ को चार्जशीट देने का निर्देश दिया है। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में बुधवार को जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य अभियानों की समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने जिन सीएचसी पर शून्य से 59 माह तक की आयु के बच्चों को दिए जाने वाले आयरन फॉलिक एसिड सिरप का वितरण 10 फीसद से कम था, वहां जांच का आदेश दिया था। जांच में पाया गया कि मांगपत्र भेजने में देरी से यह स्थिति आई। इसके लिए तत्कालीन एसीएमओ को जिम्मेदार मानते हुए उनको चार्जशीट देने को कहा गया है। जिलाधिकारी ने क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जनपद के 204 गांवों में विशेष अभियान चलाने का भी निर्देश दिया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. एनबी सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed