फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Charbagh Station: Pink booth, police post and foot overbridge will be shifted

चारबाग स्टेशन: पिंक बूथ, पुलिस चौकी और फुट ओवरब्रिज होगा शिफ्ट

Thu, 03 Apr 2025 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Charbagh Station: Pink booth, police post and foot overbridge will be shifted
लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन परिसर में पैसेज-वे का निर्माण जल्द शुरू होगा। इससे वहां शौचालय, पिंक बूथ और पुलिस चौकी समेत कई और चीजें भी शिफ्ट होंगी। फुट ओवरब्रिज भी हटाया जाएगा। निर्माण कार्य के संबंध में बुधवार को डीएम विशाख जी ने रेलवे के अफसरों संग बैठक की और परिसर का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अफसरों से कहा कि वह एलडीए के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर योजना तैयार कर लें।
विज्ञापन


डीआरएम सचिंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि पैसेजवे के निर्माण से काफी राहत मिलेगी। निर्माण के दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई है। मार्शल भी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन



केवल रजिस्टर्ड ऑटो-रिक्शा ही चलें
रेलवे स्टेशन के सामने ऑटो रिक्शा की अवैध पार्किंग है। इस पर डीएम ने कहा कि स्टेशन डायरेक्टर, एसीपी और यातायात पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई करें। स्टेशन पर उन्हीं ऑटो को प्रवेश दिया जाए, जो पंजीकृत हों। इसके लिए ऑटो चालकों के साथ बैठक कर उन्हें जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed