फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   charak flyover construction soon

चरक फ्लाईओवर में दूर हुई एएसआई की आपत्ति की अड़चन

Wed, 11 Nov 2020 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
charak flyover construction soon
फ्लाईओवर का काम देखने पहुंचे केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल
विज्ञापन

चरक चौराहा से विक्रम कॉटन मिल के बीच बन रहे फ्लाईओवर का निर्माण अब पूरा हो सकेगा। इसमें रोड़ा बन रही एएसआई की आपत्ति अब खत्म हो सकेगी। खुद केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने पहुंचकर एएसआई को अनापत्ति देने के लिए कहा है। वहीं मौके पर ही उन्होंने काम शुरू करने की सैद्धांतिक सहमति भी दे दी, जिससे जल्दी ही प्रोजेक्ट को पूरा किया जा सके।
दोपहर में केंद्रीय मंत्री नींबू पार्क के पास प्रोजेक्ट की साइट पर पहुंचे। नींबू पार्क से चरक चौराहा के बीच फ्लाईओवर के लिए एप्रोच रोड बनाई जानी है। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि केंद्रीय मंत्री को बताया गया कि कोई नया निर्माण हमें नहीं करना है। यहां से केवल एक सड़क ही बनाई जानी है। सड़क निर्माण के लिए अनापत्ति एएसआई दे सकता है। उनके साथ दिल्ली से आए एएसआई के एक वरिष्ठ अधिकारी को उन्होंने इसे व्यक्तिगत रूप से देखने की बात कही। सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक संदीप गुप्ता ने बताया कि एएसआई की अनापत्ति मिलने के बाद दिसंबर तक काम पूरा हो सकेगा।
विज्ञापन

घरेलू पर्यटन 2021 में बनेगा अर्थव्यवस्था का आधार
केंद्रीय मंत्री पटेल ने कहा कि कोरोना की वजह से 2020 में हालात बिगड़े। अब लेकिन, पर्यटन स्थल, होटल खुलने लगे हैं। जरूरी प्रोटोकॉल के साथ हम काम कर रहे हैं। मेरा आकलन है कि 2021 घरेलू पर्यटन के नाम होगा। हमारी अर्थव्यवस्था को जितना नुकसान हुआ है। घरेलू पर्यटन अकेले उसकी भरपाई करने में सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed