फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chaos over ticket distribution gets ugly in bjp

चरम पर बगावत, भाजपाइयों ने तोड़ा अपना ही दफ्तर

Thu, 20 Mar 2014 07:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 20 Mar 2014 07:04 PM IST
विज्ञापन
chaos over ticket distribution gets ugly in bjp

राजनाथ सिंह भाजपा फतह का खाका भले ही खींच चुके हों, लेकिन माहौल उनके खिलाफ

विज्ञापन

ही बन रहा है। अब भाजपाइयों ने गुस्से में अपना ही दफ्तर तोड़ डाला।

गोंडा लोकसभा सीट से कीर्तिवर्धन सिंह को भाजपा प्रत्याशी घोषित किए जाने से गुस्साए भाजपाइयों ने गुरुवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय के सामने जमकर प्रदर्शन किया।

कार्यालय में घुसकर तोडफ़ोड़ की और पार्टी का बोर्ड जला दिया। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह और कीर्तिवर्धन सिंह का पुतला भी जलाया।

मौके पर पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।

भाजपाइयों ने जमकर मचाया उत्पात

chaos over ticket distribution gets ugly in bjp

बुधवार रात भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने गोंडा लोकसभा सीट से कीर्तिवर्धन सिंह को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया।

इससे गुस्साए भाजपाई गुरुवार को पूर्व मंडल अध्यक्ष झंझरी राकेश तिवारी की अगुवाई में पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां कीर्तिवर्धन सिंह और राजनाथ सिंह के विरोध में नारेबाजी करने लगे।

इससे मन नहीं भरा तो कार्यालय में लगा बोर्ड तोड़ दिया और उसे आग के हवाले कर दिया। इसके बाद कार्यालय में घुसकर प्रचार सामग्री, कुर्सी, मेज, टीवी, दरवाजा आदि तोड़ डाला।

उसके बाद कार्यकर्ताओं ने राजनाथ और कीर्तिवर्धन का पुतला जलाकर फिर जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद का कार्यालय भी चपेट में

chaos over ticket distribution gets ugly in bjp

राकेश तिवारी का कहना है कि कीर्तिवर्धन का नाम भाजपा के प्रत्याशियों सूची में शामिल होने से क्षेत्र के कार्यकर्ता हतप्रभ हैं।

नगर के मालवीयनगर मोहल्ले में जिस भवन में भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय है, उसी भवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कार्यालय भी है।

भाजपा कार्यालय में तोडफ़ोड़ के कारण विद्यार्थी परिषद का कार्यालय भी उसी की चपेट में आ गया।

कृष्ण कुमार शुक्ल व अनिल पांडेय ने बताया कि उनके कार्यालय की कुर्सी, मेज, टीवी, नल आदि भी टूट गए हैं।

विज्ञापन

भाजपा में अब कराई जा रही जांच

chaos over ticket distribution gets ugly in bjp

भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी का कहना है कि इसके पीछे पार्टी से पूर्व में निकाले गए कुछ पदाधिकारियों और सपा का हाथ है।

मामले की जांच कराई जा रही है। यदि पार्टी के किसी पदाधिकारी और नेता की इसमें भागीदारी पाई गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसकी रिपोर्ट प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजी जा रही है।

कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भइया का कहना है कि भाजपा के बढ़ते जनाधार से विरोधी दलों में खलबलाहट मची है। घटना के पीछे विरोधी पार्टियों का हाथ है।

पार्टी विधायक ने भी किया विरोध

chaos over ticket distribution gets ugly in bjp

गोंडा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके महेश तिवारी का कहना है कि वह कीर्तिवर्धन सिंह को टिकट दिए जाने का विरोध करते हैं।

कीर्तिवर्धन सिंह का राजघराना हमेशा भाजपा विरोधी रहा है। उधर, पूर्व विधायक रामप्रताप सिंह का कहना है कि वह पार्टी के कार्यकर्ता हैं।

पार्टी नेतृत्व जो निर्णय लेगी, वह उन्हें मान्य है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि कुछ कार्यकर्ताओं में इस निर्णय से मायूसी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed