फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   changes in weather.

मौसम ने ली करवट, गलन भरी ठंड के दिनों की होगी वापसी

Wed, 17 Jan 2018 01:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 17 Jan 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
changes in weather.
- फोटो : amar ujala

दोपहर की गुनगुनी धूप के बाद कम हुए ठंड के तेवर अगले 36-48 घंटों के भीतर करवट लेने का मूड बना रहे हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी के बीच गलन भरी ठंड के अलावा कोहरे वाले दिनों की वापसी का अनुमान  है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक विंड पैटर्न उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। बर्फीली पछुआ हवायें सुबह का न्यूनतम पारा आने वाले दिनों में सरकाएंगी। बुधवार को सुबह का कोहरा और बढ़ सकता है। रातों को भी गलन भरी ठंड हवा केझोंको के साथ परेशान करेगी।
विज्ञापन


मौसम विज्ञानी ने बताया कि इन सबके बीच दोपहर में धूप मिलती रहेगी, लेकिन कभी-कभार थोड़ा इंतजार करवा सकती है। इससे पहले गुनगुनी धूप ने मंगलवार को दिन भर राहत दी। लेकिन लगभग 4 से 10 किमी. की रफ्तार से रुक-रुक कर चल रहेझोंकों ने सिहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह गलन रही , दोपहर में धूप हुई तो शाम होते ही गलन  बढ़ गई। हवा केझोंकों के चलते धूप के बावजूद दिन का अधिकतम पारा सरका। यह 24 घटों की अपेक्षा लगभग 3 डिग्री लुढ़ककर 21.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। जो कि सामान्य रहा, जबकि न्यूनतम पारा 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो कि सामान्य से एक डिग्री कम है। रात 8 बजे से 10 बजे के बीच कोहरे ने दस्तक दी तो सड़कों पर चलना दूभर हुआ।

पांच दिनों में पारे की ये रही चाल

changes in weather.

तारीख--अधिकतम--न्यूनतम
16 जनवरी--21.6--06.9
15 जनवरी--24.5--06.4
14 जनवरी--24.0--03.5
13 जनवरी--20.8--07.4
12 जनवरी--15.7--07.1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed