फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Changes in our scriptures and texts were made by paying money: Riteshwar Maharaj

हमारे शास्त्रों और ग्रंथों में पैसे देकर कराए गए बदलाव : ऋतेश्वर महाराज

Sun, 11 Jan 2026 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 11 Jan 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Changes in our scriptures and texts were made by paying money: Riteshwar Maharaj
ऋतेश्वर महाराज
लखनऊ। हाल ही में गोंडा में अपनी राष्ट्रकथा के दौरान मनुस्मृति पर दिए गए बयान से चर्चा में आए ऋतेश्वर महाराज ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि हमारे शास्त्रों और ग्रंथों में पैसे देकर बदलाव कराए गए। इस कारण हमें नए बदलाव की जरूरत है।
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय के उमा हरिकृष्ण अवस्थी सभागार में शनिवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऋतेश्वर महाराज ने कहा कि राष्ट्रकथा में हमने मनु स्मृति के विषय में बोला तो एक गैंग हमारे विरोध में लग गया। आप मनु स्मृति के विरोध में हैं जबकि हिंदुओं को यह समझना होगा कि हमारे शास्त्र पूर्ण रूप से शुद्ध नही हैं। विलियम्स नाम के एक अंग्रेज ने एक-एक श्लोक में बदलाव के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए। संस्कृत में एक विसर्ग और हलंत बदल गया तो पूरा अर्थ बदल जाता है।
विज्ञापन

हमारे ग्रंथों को दूषित कर दिया गया इसलिए हमें इन्हें दोबारा सही करना है। ऐसा करने पर कुछ संकीर्ण हिंदू चिल्लाने लगते हैं तो दूसरे लोग विरोध पर उतारू हो जाते हैं। हमको सर्वग्राही बनना होगा। संविधान हो या धर्म हो। आधुनिक युग के अनुसार अगर कोई परिवर्तन संभव है तो उसे करने में इतना हंगामा क्यों है? हिंदुत्व जीवन जीने की पद्धति है और यही मानवीय धर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आधुनिक शिक्षा पद्धति को भी गुमराह करने वाला बताया। वह कथा वाचक नहीं हैं। पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह के आग्रह पर युवाओं को उनके स्व का बोध कराने के लिए निशुल्क राष्ट्रकथा की। इस दौरान प्रांत प्रचारक कौशल, विभाग प्रचारक अनिल, विधायक नीरज बोरा, विधायक प्रतीक भूषण सिंह, प्रशांत भाटिया, बृजनंदन राजू आदि मौजूद रहे।

ऋतेश्वर महाराज

ऋतेश्वर महाराज

ऋतेश्वर महाराज

ऋतेश्वर महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed