{"_id":"5a047d494f1c1bf4688ba37f","slug":"changes-in-dress-of-traffic-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बदली यूपी की यातायात पुलिस की वर्दी, डीजीपी ने जारी किए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बदली यूपी की यातायात पुलिस की वर्दी, डीजीपी ने जारी किए निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 09 Nov 2017 09:37 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात पुलिस की वर्दी फिर बदल दी गई है। अब खाकी पैंट और सफेद शर्ट की जगह डार्क नीली पैंट और सफेद शर्ट पहनेंगे सिपाही और दीवान। डीजीपी ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
आईजी लोक शिकायत विजय सिंह मीना ने बताया कि डीजीपी मुख्यालय पर स्टाफ बैठक में इस पर निर्णय लिया गया। नई व्यवस्था एक दिसंबर से लागू होगी।
उन्होंने बताया कि बैठक में डीजीपी सुलखान सिंह ने मौजूदा परिवेश में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के लिए सुव्यवस्थित वर्दी धारण करने की जरूरत बताई जिससे जनता के बीच उनकी अलग पहचान हो सके। इसी क्रम में यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
बसपा शासन में लागू हुई थी व्यवस्था
इससे पहले बसपा सरकार ने भी ट्रैफिक पुलिस की वर्दी का रंग बदलकर नीला कर दिया था। शर्ट उस समय भी सफेद ही थी। बाद में प्रदेश में सरकार बदली तो अखिलेश यादव ने नीली पैंट के स्थान पर पुलिस की एक रूपता के लिए पुरानी व्यवस्था बहाल कर दिया और ट्रैफिक पुलिस को नीली पैंट के स्थान पर खाकी पैंट पहनने के निर्देश दिए थे। लेकिन अब फिर बसपा शासनकाल की व्यवस्था को बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन