फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Changed the tone of Sanjay Nishad: After 24 hours only said, BJP is the best friend of fishermen society

बदल गए संजय निषाद के सुर : 24 घंटे बाद ही कहा, भाजपा ही मछुआ समाज की हितैषी

Fri, 09 Jul 2021 12:37 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 09 Jul 2021 12:37 PM IST
सार

चर्चा है कि भाजपा निषाद को एमएलसी बनाकर उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल कर सकती है। इसके बाद निषाद ने अपने तेवर में नरमी दिखाते हुए यह बयान जारी किया है।

विज्ञापन
Changed the tone of Sanjay Nishad: After 24 hours only said, BJP is the best friend of fishermen society
संजय निषाद - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में बेटे को मंत्री न बनाए जाने से नाराज होकर 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने की धमकी देने वाले निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के तेवर 24 घंटे में ही ढीले पड़ गए हैं। अब उन्होंने कहा है कि मछुआ समाज के लिए जितना काम भाजपा सरकार ने किया है, उतना काम अन्य किसी सरकारों ने नहीं किया है। हालांकि उन्होंने कहा कि अभी भी जो समस्याएं हैं, उसका निस्तारण तत्काल होना चाहिए। माना जा रहा है कि केंद्र के बाद अब प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं को देखते हुए ही निषाद के सुर बदल गए हैं।

विज्ञापन


चर्चा है कि भाजपा निषाद को एमएलसी बनाकर उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल कर सकती है। इसके बाद निषाद ने अपने तेवर में नरमी दिखाते हुए यह बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार का गुणगान किया है। संजय ने कहा कि निषादराज के किले को पर्यटक स्थल घोषित करना, मत्स्य मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में 20 हजार करोड़ का बजट, मुफ्त मछुआ बीमा जैसी योजनाओं की घोषणा करके भाजपा सरकार ने निषाद बिरादरी के हितों की रक्षा की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed