{"_id":"68e2d9fff171de523e0abb1b","slug":"change-of-power-will-happen-only-with-the-strength-of-the-organization-shyam-lal-pal-lucknow-news-c-13-knp1050-1414485-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठन की मजबूती से ही होगा सत्ता परिवर्तन : श्याम लाल पाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठन की मजबूती से ही होगा सत्ता परिवर्तन : श्याम लाल पाल
विज्ञापन
कार्यक्रम में पहुंचे सपा नेता।
लखनऊ। काकोरी के डीके लॉन में रविवार को समाजवादी पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए बूथ प्रभारियों, ब्लाॅक अध्यक्षों व सेक्टर पदाधिकारियों का सम्मेलन किया। इसमें सपा नेताओं ने 2027 में पीडीए की सरकार बनाने का संकल्प लिया और भाजपा सरकार की जमकर आलोचना की।
मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि भाजपा की नीतियों से किसान, मजदूर और गरीब तबका त्रस्त है। इसलिए सपा ही जनता की उम्मीदों की असली प्रतिनिधि है और बूथ स्तर से संगठन को मजबूत कर ही सत्ता परिवर्तन संभव है।
विशिष्ट अतिथि सांसद आरके चौधरी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि बूथ स्तर पर जनता के बीच जाकर भाजपा की विफलताओं को उजागर करें और सपा के मिशन 2027 को सफल बनाएं। प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा ने बूथ अध्यक्षों, प्रभारियों व सेक्टर पदाधिकारियों को सम्मानित किया। सम्मेलन में अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इकबाल कादरी, नजमी खां, रूप नारायण यादव, नागेंद्र सिंह यादव, सोनिस मौर्य, विजयश्री गौतम आदि मौजूद रहे।