फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chandrayaan 3 ritu karidhal happy to this achievement

Chandrayaan 3: मिशन की हीरो रितु बोलीं- अभी पहला कदम, असली परीक्षा बाकी; लखनऊ में घर वालों से की बात

Mon, 17 Jul 2023 06:55 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 17 Jul 2023 06:55 PM IST
सार

चन्द्रयान 3 मिशन की हीरो कही जा रहीं रितु कारिधाल का वास्ता लखनऊ से है। मिशन की सफलता के बाद रितु ने लखनऊ में अपने परिवार के लोगों से बात की। 

विज्ञापन
chandrayaan 3 ritu karidhal happy to this achievement
रितु कारिधाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न देश भर में मनाया जा रहा है। लखनऊ भी इस सफलता पर झूम रहा है। हो भी क्यों नहीं। इस शहर की बेटी रितु कारिधाल इस मिशन का अहम हिस्सा हैं। जैसे ही यान का प्रक्षेपण किया गया वैसे ही राजाजीपुरम स्थित रितु कारिधाल के भाई रोहित के घर पर आसपास लोग जुट गए। अड़़ोस-पड़ोस के लोग मिठाईयां लेकर बधाई देने पहुंचे। 
विज्ञापन


व्यंग्यकार और रोहित के पारिवारिक मिश्र अनूप मणि त्रिपाठी भी वहीं मौजूद थे। उन्होंने कहा कि हम सब खुश हैं। चूंकि दीदी के पास जो जिम्मेदारी है, उसमें ज्यादा कुछ कहा उचित नहीं होगा। बस उनका संदेश आया है कि अभी असली परीक्षा बाकी है, मिलकर सब प्रार्थना करो। दीदी दरअसल बहुत शांत और ईश्वर में आस्था रखने वाली हैं। हम सब यही प्रार्थना करते हैं कि जिस मकसद से चंद्रयान को छोड़ा गया है, वो उसमें कामयाब हो।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पूरा मामला

भारत के तीसरे चंद्र मिशन 'चंद्रयान-3' (Chandrayaan-3) को लॉन्च कर दिया गया है। चंद्रयान-3 ने दोपहर 2:35 बजे चंद्रमा की ओर उड़ान भरा। इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से छोड़ा गया है। 615 करोड़ की लागत से तैयार हुआ यह मिशन करीब 50 दिन की यात्रा के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड करेगा। 'चंद्रयान-3' को भेजने के लिए LVM-3 लॉन्चर का इस्तेमाल किया गया है। अगर दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिग होती है, तो भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed