{"_id":"619ce8cd9ae8b30b635e6c3a","slug":"chandrashekhar-chaudhary-becomes-the-chief-of-baba-saheb-vahini","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: चंद्रशेखर चौधरी बने बाबा साहब वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: चंद्रशेखर चौधरी बने बाबा साहब वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष
Tue, 23 Nov 2021 06:45 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 23 Nov 2021 06:45 PM IST
सार
चंद्रशेखर चौधरी अंबेडकर को समाजवादी बाबा साहब वाहिनी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वह हमीरपुर जिले के राठ निवासी चंद्रशेखर इलाहाबाद विश्वविद्यलाय छात्रसंघ के उपाध्यक्ष रह चुके हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ चंद्रशेखर चौधरी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
समाजवादी बाबा साहब वाहिनी का प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी अंबेडकर को बनाया गया है। उन्हें माहभर में प्रदेश कार्यकारिणी गठित करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
हमीरपुर जिले के राठ निवासी चंद्रशेखर इलाहाबाद विश्वविद्यलाय छात्रसंघ के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वह छात्र जीवन से ही अंबेडकर के विचारों के प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने चंद्रशेखर को मनोनयन पत्र जारी करते हुए कहा कि उनकेनेतृत्व में प्रदेशभर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचारों को पहुंचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
मालूम हो कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बाबा साहब के जन्मदिन पर वाहिनी गठन की बात कही थी। कुछ दिन पहले वाहिनी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। तभी से प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। इस दौड़ मे कई दलित नेता थे, लेकिन पार्टी ने युवा नेतृत्व को यह जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन